Sri Lanka vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मैच, पथुम निसंका ने जड़ा शानदार शतक

Sri Lanka vs West Indies, Super Sixes: विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के सुपर-6 चरण के 9वें मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 243 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की शतकीय पारी के दम पर आसानी से ये मैच जीत लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 48.1 ओवर में 243 रन पर सिमट गई। इस दौरान टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में कीसी कार्टी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 96 गेंद खेलकर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रन का स्कोर किया।

Dasun Shanaka

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग (10) और निकोलस पूरन (14) से बहुत उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश किया। पथुम निसंका ने दोनों खिलाड़ियों की भरपाई पूरी कर दी।

ये भी पढ़ें- ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ पैट कमिंस ने चटकाए 6 विकेट, 237 रन पर सिमटी पूरी टीम

वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। निसंका ने 113 गेंद पर 14 चौके की मदद से 104 रन का स्कोर किया। इसके अलावा करुणारत्ने ने 83 रन की पारी खेलकर लक्ष्य को और आसान बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+