ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ पैट कमिंस ने चटकाए 6 विकेट, 237 रन पर सिमटी पूरी टीम
Ashes 2023, AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के मैच में कप्तान पैट कमिंस ने अपनी गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पहली पारी में संघर्ष करती नजर आई। कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 6 विकेट चटकाकर कोहराम मचा दिया।
पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 237 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे, उन्हें अब 26 रन की बढ़त मिली है। फिलहाल इंग्लैंड की टीम अब अपनी दूसरी पारी खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने पहली पारी के दौरान बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, मोईन अली, मार्क वुड और स्टुअर्ट ब्रॉड के विकेट गिरा दिए। कमिंस इससे पहले भी टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह 9वीं बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। हालांकि, इस पारी में उन्होंने कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications