SL vs AUS, 2nd Test: एलेक्स कैरी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया नाम
SL vs AUS, 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में एलेक्स कैरी की जगह पक्की नहीं थी। मैच से पहले एलेक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात बताई गई। दरअसल, टीम मैनजमेंट इस सीरीज के लिए जोश इंगलिस को मौका देना चाहती थी। बाद में टीम ने दोनों ही विकेटकीपर को प्लेइंग इलेवन में उतारने का फैसला किया।
एलेक्स कैरी ने रचा इतिहास (SL vs AUS, 2nd Test)
विकेकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस को आखिरकार पहले टेस्ट में अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका दिया गया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि प्लेइंग इलेवन में एलेक्स कैरी को भी जगह मिल गई। ट्रैविस हेड को ओपनिंग के लिए भेजा गया, जिससे दोनों क्रिकेटरों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई। सीरीज के पहले मैच में कैरी ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली और दूसरे मैच में उन्होंने एशिया में टेस्ट पारी में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।

श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक
यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक है। उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने 2004 में कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ 144 रन बनाए थे और यह एशिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। केरी एशिया में शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।
स्टीव स्मिथ के साथ 259 रनों की साझेदारी
केरी इस मुरकाबले में 156 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ 259 रनों की शानदार साझेदारी की, जिन्होंने 131 रन बनाए। मेहमान टीम 91/3 पर सिमट गई और तब स्मिथ और कैरी ने टीम को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में वापस लाने का काम किया। श्रीलंका अपने स्पिनरों पर बहुत अधिक निर्भर था, लेकिन वे प्रदर्शन करने में विफल रहे और स्मिथ की अगुवाई वाली टीम ने पहली पारी में एक ठोस बढ़त हासिल कर ली।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एशिया में सर्वोच्च स्कोर
एलेक्स केरी 156
एडम गिलक्रिस्ट 144
टिम पेन 92
इयान हीली 90












Click it and Unblock the Notifications