BCCI के कड़े एक्शन का खौफ आया नज़र, धांसू भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने को तैयार

Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की पराजय के बाद बीसीसीआई का रुख कड़ा दिखाई दे रहा है। बोर्ड अब प्लेयर्स को किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। कड़ा एक्शन लेने की तैयारी भी हो रही है और प्रदर्शन का रिव्यू किया जा रहा है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी की मुंबई टीम के अभ्यास सेशन में जाकर खेलने का फैसला लिया था। बोर्ड के साथ हुई मीटिंग के बाद रोहित शर्मा ने यह फैसला लिया। हालांकि फ़िलहाल तय नहीं हुआ है कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं।

shubman gill

रोहित शर्मा रणजी टीम के नेट सेशन में गए हैं, उसी तरह और और खिलाड़ी है, जो अब रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध है। युवा भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ था और प्रदर्शन के लिहाज से प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहा है।

Shubman Gill खेलने को तैयार

यहाँ बात शुभमन गिल की हो रही है। गिल आगामी रणजी सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल ने रणजी में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। पंजाब क्रिकेट संघ के एक सूत्र के अनुसार गिल कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के रणजी मैच के लिए उपलब्ध है, मुकाबला 23 जनवरी से होगा।

Shubman Gill का लास्ट रणजी मैच कौन सा था

गौरतलब है कि गिल ने रणजी में अपना पिछला मुकाबला साल 2022 में खेला था। उस समय उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिरकत की थी। उस समय उनके बल्ले से 19 रन आए थे और पंजाब को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से गिल को आराम

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलने वाली है लेकिन गिल को उस टीम में जगह नहीं देते हुए रेस्ट दिया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गिल का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। वह 5 पारियों में 93 रन हासिल कर पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+