सारा तेंदुलकर से हो गया ब्रेकअप? स्टार क्रिकेटर ने खुद बताया 3 साल से हैं सिंगल, जानें क्या कहा
Shubman Gill dating plans: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2025 में धूम मचा रही है। यही वजह है कि टीम 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में टीम सबसे ऊपर है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में जाने की सबसे बड़ी दावेदार है। गुजरात टाइटंस की टीम में गिल के अलावा भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।
शुभमन गिल के लव लाइफ में कौन? (Shubman Gill dating plans)
क्रिकेट करियर के अलावा शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। सारा तेंदुलकर का नाम लंबे समय तक शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। सारा के अलावा कई एक्ट्रेस के साथ भी शुभमन गिल का नाम जोड़ा जा रहा है। रिद्धिमा पंडित, अनन्या पांडे, सोनम बाजवा और अवनीत कौर जैसी एक्ट्रेस का नाम अक्सर शुभमन गिल के डेटिंग की खबरों में आती रही है।

शुभमन गिल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हाल ही में शुभमन गिल ने एक इंटरव्यू कुछ बातों का जिक्र किया। गिल ने कहा कि मैं तीन साल से ज़्यादा समय से सिंगल हूं और कई अटकलें और अफवाहें मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ती हैं। कभी-कभी यह इतना मजाकिया होता है कि मैंने अपने जीवन में कभी उस व्यक्ति को देखा या उससे मिला भी नहीं होता। लेकिन मैं अफवाहें सुनता रहता कि मैं उसके साथ रिलेशनशिप में हूं।
शुभमन गिल ने अफवाहों को नकारा
शुभमन गिल ने इन सभी अफवाहों को नकार दिया। शुभमन गिल से कभी मुलाकात नहीं की, जिससे मेरा नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अभी मेरा ध्यान अपने प्रोफेशन करियर पर है। वहीं उनके करियर की बात करें तो मौजूदा आईपीएल सीजन में शुभमन गिल ने इस सीजन में 43.57 की औसत से 305 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications