भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, अब इंग्लैंड जाकर शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिन पहले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई।
नई दिल्ली, 27 सितंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिन पहले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई। वर्ल्ड कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज में भी शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं हैं। शुभनम गिल इन दिनों में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में बल्ले से धमाल कर रहे हैं।

ग्लैमॉर्गन काउंटी की तरफ से लगाया शतक
शुभमन गिल ने ग्लैमॉर्गन काउंटी की तरफ से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। ससेक्स के खिलाफ चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन मंगलवार को शानदार बल्लेबाजी करते हुए शुभनम गिल ने शतक जड़ने का काम किया। ग्लैमॉर्गन की टीम शुभमन गिल के शतक की बदौलत इस मैच में अपनी पकड़ और मजबूत बनाने में कामयाब दिखाई पड़ रही है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी जड़ा था शतक
पहले दिन 91 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले गिल ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही शतक लगा दिया। 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेने के साथ ही गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया। हाल ही में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां भी शुभमन गिल ने शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिल सकता है मौका
शुभन गिल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। लेकिन टी-20 टीम में अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है। गिल की इस पारी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर ट्वीट कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल शिखर धवन के साथ बतौर ओपनर नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल को लेकर कुछ दिन पहले गुजरात टाइटंस ने एक थैंक्यू ट्वीट किया था। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिल अगले साल आईपीएल में किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications