Shubman Gill: IPL में शुभमन गिल का दबदबा कायम, गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज ने पूरे किए 2000 रन

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। स्टार बल्लेबाज गिल ने अपनी बेहतरीन पारी के दम पर आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए हैं।

Shubman Gil

GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार यानी आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के दौरान टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल ने अपने 77वें मैच में आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी 39 रन की पारी के बाद वह बल्लेबाजों की एक स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए।

शुभमन गिल ने 77वीं पारी में पूरे किए 2000 रन
23 वर्षीय शुभमन गिल 2000 रन बनाने वाले कुल 48वें बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 6727 रन बनाने का रिकॉर्ड है। शुभमन गिल साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप में अपनी सफलता के ठीक बाद पदार्पण किया था। गिल ने अपने आईपीएल करियर की 77वीं पारी में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। आज के मुकाबले में शुभमन गिल ने 31 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, गिल ने सीजन की शुरुआत अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 63 रनों की मैच विनिंग पारी के साथ की थी।

शुभमन गिल ने आईपीएल में 200 चौके भी पूरे किए
गिल उन 4 खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें गुजरात टाइटन्स ने अपने उद्घाटन सत्र में नीलामी से पहले चुना था। इस युवा बल्लेबाज ने 16 पारियों में 483 रनों की पारी खेली और फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। गिल का स्ट्राइक रेट तब सवालों के घेरे में था जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की, लेकिन गुजरात टाइटन्स के साथ अपने पहले सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने अपने स्कोरिंग रेट में काफी सुधार किया। आज के मुकाबले में गिल ने 2000 रन के साथ ही आईपीएल में अपने 200 चौके भी पूरे कर लिए हैं।

भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाए
केएल राहुल के नाम आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड है, केएल ने अपनी 60वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी।

  • 60 - केएल राहुल
  • 63 - सचिन तेंदुलकर
  • 64 - ऋषभ पंत
  • 68 - गौतम गंभीर
  • 69 - सुरेश रैना
  • 70 - वीरेंद्र सहवाग
  • 71 - अजिंक्य रहाणे
  • 71 - श्रेयस अय्यर
  • 74 - शुभमन गिल
  • 74 - शिखर धवन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+