श्रेयस अय्यर के फैसले से मिला BCCI को जवाब? जानिए बोर्ड की चेतावनी पर उनका बड़ा निर्णय

Shreyas Iyer: भारतीय टीम से रिलीज करने के बाद श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी से दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि चोट के कारण वह खेलने में असमर्थ हैं। इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से चेतावनी जारी की गई थी। बोर्ड ने कहा था कि रेड बॉल में घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

अय्यर की तरफ से उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। खबरें यहाँ तक आई कि बोर्ड के केन्द्रीय अनुबंध से अय्यर को बाहर किया जा सकता है और कार्रवाई हो सकती है। इसके बाद यू-टर्न लेते हुए श्रेयस अय्यर खेलने के लिए तैयार हो गए हैं।

shreyas iyer

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर को लेकर एक सूत्र ने कहा है कि उन्होंने खुद को फिट बताते हुए खेलने की पुष्टि की है। अय्यर ने बताया है कि अब वह फिट हैं। इससे पहले एनसीए की तरफ से बीसीसीआई को कहा गया था कि अय्यर एकदम फिट हैं। इसके बाद भी वह रेड बॉल में घरेलू क्रिकेट से दूर थे।

श्रेयस अय्यर बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के क्वार्टर फाइनल मैच में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। शायद अय्यर को भी लगा होगा कि अब कुछ करना पड़ेगा। इस वजह से वह 2 मार्च को मुंबई और तमिलनाडु के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में खेलेंगे।

उधर ईशान किशन ने भी झारखण्ड से रणजी ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व नहीं किया था। ईशान किशन पूरी तरह से आईपीएल के प्रति समर्पित दिख रहे हैं। ईशान किशन फ़िलहाल डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं। उनके साथ हार्दिक पांड्या भी इसमें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+