Shreyas Iyer बने IPL के सबसे महान कप्तान! किया वो कारनामा जो रोहित-धोनी नहीं कर सके
Shreyas Iyer captaincy Record: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में श्रेयस अय्यर ने इतिहास रचने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में 3 अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए उन्हें प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पहले पहले कप्तान बन गए हैं। श्रेयस अय्यर से पहले आईपीएल के इतिहास में यह करिश्मा किसी और कप्तान ने नहीं किया था।
पंजाब ने प्लेऑफ में बनाई जगह (Shreyas Iyer captaincy Record)
राजस्थान को 10 रन से हराकर पंजाब किंग्स ने इस साल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। पंजाब की जीत में नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारियां अहम रही, जिनकी मदद से टीम ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही हरप्रीत बरार ने गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 3 विकेट झटके, जिसने राजस्थान के बल्लेबाजों को दबाव में डाले रखा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की।

श्रेयस अय्यर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों की कप्तानी करते हुए अपने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने। यह उपलब्धि उनके लिए बहुत अहम है, क्योंकि इससे पहले किसी भी कप्तान ने तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए ऐसा नहीं किया था। श्रेयस अय्यर ने 2019 और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, फिर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और अब 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ऐसे पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को लीड किया है। उनसे पहले यह उपलब्धि स्टीव स्मिथ, कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने और अंजिक्य रहाणे ने हासिल की थी, लेकिन इनमें से सिर्फ अय्यर और संगाकारा ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इन तीनों टीमों की फुल टाइम कप्तानी की।
राजस्थान के खिलाफ पंजाब की दमदार जीत
पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 219 रन का विशाल लक्ष्य दिया। नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की तूफानी अर्धशतकीय पारियों ने टीम को मजबूती प्रदान की। नेहाल ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शशांक ने 59 रन नाबाद बनाकर अपनी टीम का स्कोर 219 रन तक पहुंचाया। राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications