श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 पायदान की छलांग, गिल की बादशाहत कायम, ODI रैंकिंग में कोहली को तगड़ा झटका

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट के तीन बड़े बल्लेबाजों की पोजीशन बिल्कुल अलग नजर आई है। एक तरफ श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक के बाद 18 पायदान की छलांग लगाकर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय की टॉप रैंकिंग में जगह बनाई है।

दूसरी तरफ शुभमन गिल ने वनडे में अपना नंबर 1 स्थान और मजबूत कर लिया है। वहीं विराट कोहली के लिए यही रैंकिंग अपडेट झटके वाला रहा और वह दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए। इन सबके बीच रोहित शर्मा की एकदिवसीय रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।

shreyas iyer

श्रेयस अय्यर ने लगाई 18 स्थानों की छलांग

लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसका असर अब रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है। भारतीय कप्तान ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए और भारत ने 172 रन का लक्ष्य आठ विकेट से जीत लिया। इस पारी के बाद वह 18 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

गिल ने फिर मजबूत की नंबर 1 कुर्सी

वनडे की कहानी शुभमन गिल के पक्ष में रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा दिया। गिल अब 841 रेटिंग अंक पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग की बराबरी है। उनकी 223* की पारी भारत की रिकॉर्ड सफल रन-चेज का आधार बनी थी और अब उसी प्रदर्शन ने उन्हें वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद की है।

कोहली को शतक के बाद भी झटका

विराट कोहली ने इसी वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने नाबाद 139 रन बनाए और अपने 55वें वनडे शतक के साथ 15 हजार वनडे रन भी पूरे किए। उस पारी के बाद कोहली रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे और गिल के करीब आ गए थे।

बाकी दो मुकाबले उनके लिए खराब गए। दूसरे वनडे में वह 29 रन पर आउट हुए और तीसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। इसका सीधा असर रैंकिंग पर पड़ा। कोहली 796 से घटकर 781 रेटिंग अंक पर आ गए और दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+