श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बना धमाकेदार कीर्तिमान, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ दिया पीछे

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के बाद एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 223 रन बनाए। इसके साथ ही ओवरऑल टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर उनके नाम 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले टीम स्कोर की संख्या 37 हो गई। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

अय्यर अब टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का टीम स्कोर दर्ज कराने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी की कप्तानी में ऐसा 36 बार हुआ था। श्रेयस अय्यर के लिए इसे बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।

shreyas iyer

पुछल्ले बल्लेबाजों का कारनामा

प्रिंस यादव ने नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। वह टी20 इंटरनेशनल में नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम तीन चौके लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बने। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के किसी टेलएंडर ने ऐसा कारनामा पिछली बार 15 साल पहले किया था।

अभिषेक की धांसू उपलब्धि

अभिषेक ने यह उपलब्धि सिर्फ 1024 गेंदों में हासिल की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1164 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे। अभिषेक ने मैच में 30 गेंदों पर 69 रन बनाए और 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

पहली बाद डिफेंड हुआ स्कोर

भारत ने 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 209/7 पर रोक दिया। इस दौरे के वनडे और टी20 मुकाबलों में यह पहली बार था, जब किसी टीम ने लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत दर्ज की। अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर तीन विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वनडे सीरीज में भी बड़े-बड़े स्कोर चेज हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+