भारतीय महिला टीम ने हॉन्ग कॉन्ग में मचा दिया बवाल, श्रेयंका ने चटकाए 5 विकेट, 34 रन पर वापस भेजी पूरी टीम
एसीसी इमर्जिंग वूमेंस एशिया कप 2023 सोमवार, 12 जून 2023 से शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 जून 2023 को होगा। मैच हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जा रहे हैं।
ACC Womens Emerging Asia Cup 2023: वीमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 के पहले ही मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेयर्स ने कमाल कर दिया है। भारत ए टीम ने 13 जून को अपना पहला मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ, जहां लेग स्पिनर श्रेयंका पाटिल की जादुई गेंदबाजी ने सभी को हैरान कर दिया है।
श्रेयंका ने भारत ए टीम में डेब्यू करते ही किया कमाल
श्रेयंका ने तीन ओवर में सिर्फ तीन रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। श्रेयंका की गेंदबाजी के दम पर हॉन्ग कॉन्ग की पूरी टीम मात्र 34 रन पर आउट हो गई। श्रेयंका की घातक गेंदबाजी के आगे हांगकांग की टीम परेशानी नजर आई, और कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। श्रेयंका के तीन ओवर के दौरान खिलाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। श्रेयंका का भारत ए महिला टीम के लिए यह डेब्यू मैच था।

दरअसल, वीमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 के पहले ही मैच में भारत की बेटियों ने अपनी काबिलियत से सभी का परिचय करा दिया है। भारत के लिए ये बड़े ही गर्व की बात है कि टीम की महिला खिलाड़ियो ने दमदार प्रदर्शन के दम पर इम मुकाबले में महज 14 ओवर में हांगकांग की पूरी टीम पवेलियन भेज दी।
श्रेयंका पाटिल ने अपने ओवर पहली ही गेंद पर विकेट लेकर हॉन्ग कॉन्ग दबाव बना दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में तीन विकेट चटका कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया, और फिर अपने तीसरे ओवर में श्रेयंका ने पहली ही गेंद पर एक और विकेट लेकर पांच विकेट पूरे किए।
श्रेयंका के अलावा पार्श्वी चोपड़ा ने दो विकेट लिए। इसके अलावा मन्नत कश्यप ने भी 2 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इंडिया ए ने मैच को 9 विकेट से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications