तलाक के लिए पहले पति को धमकाया, साइन करने के लिए किया मजबूर, सामने आई सना जावेद की सच्चाई
shoaib malik and sana javed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। सना जावेद ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मालिक से शादी रचाई है। सना जावेद ने शोएब मलिक से दूसरी शादी की। इससे पहले पाकिस्तान के फेमस सिंगर उमैर जसवाल के साथ साल 2020 में सना जावेद ने निकहा किया था।
तीन साल पुराना अफेयर: शोएब मलिक और सना जावेद की शादी को लेकर पाकिस्तान मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही है। पाकिस्तान चैनल समा टीवी के पत्रकार ने दावा किया कि शोएब मलिक और सना जावेद दोनों ही अपने पार्टनर को धोखा दे रहे थे। शादीशुदा होने के बावजूद भी इन दोनों का रिश्ता 3 साल पुराना है। रिपोर्ट की मानें तो 3 साल से सना जावेद और शोएब मलिक एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

तलाक के लिए डाला गया दबाब: समा टीवी के पॉडकास्ट में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नईम हनीफ ने एक नई बात का खुलासा किया है। नईम ने दावा किया है कि सना जावेद से शादी तोड़ने के लिए उमैर जसवाल पर दबाव बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उमैर जसवाल को तलाक के पेपर्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया था। ऐसा नहीं करने पर उन्हें धमकियां भी मिल रही थी।
रिपोर्ट में किया गया दावा: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया की उमैर जसवाल को फोन कॉल्स पर लगातार धमकी मिल रही थी। उन्हें कहा जा रहा था कि वह सना जावेद से सहमति के साथ तलाक ले लें। धमकी मिलने के बाद ही उमैर जसवाल ने तलाक के पेपर्स पर साइन किया था। जसवाल के खास दोस्त और पाकिस्तान के फेमस एक्टर कॉमेडियन अहमद अली बट ने भी इसे लेकर एक पोस्ट किया था। जिससे के बाद कई चीजे साफ हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications