तीसरी शादी के बाद भी बहका Shoaib Malik का दिल? इस एक्ट्रेस को भेजते हैं मैसेज, लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का इन दिनों कंट्रोवर्सी से कुछ गहरा ही नाता हो गया है। पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी। कई लोग इस खबर से खुश नहीं थे और उन्होंने कथित तौर पर अपनी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा को धोखा देने के लिए उनकी आलोचना की।

नवल सईद से फ़्लर्ट करने का आरोप
अब एक ताजा अफवाह में पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस नवल सईद ने शोएब मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शोएब मलिक पर नवल सईद से फ़्लर्ट करने का आरोप लगा है।

shoaib malik

पाकिस्तान के ग्रीन टीवी एंटरटेनमेंट पर ऐजाज़ असलम और नादिया खान के साथ एक इंटरव्यू में नवल सईद ने कई क्रिकेटरों के मैसेज का खुलासा किया। जब अभिनेत्री ने संकेत दिया कि उसे विवाहित क्रिकेटरों से भी संदेश प्राप्त हुए हैं, तो सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। बातचीत में कई अटकलें सामने आईं और उनमें से एक नाम शोएब मलिक का था।

यह पूछे जाने पर कि क्या शोएब मलिक ने भी उन्हें मैसेज किया है, नवल सईद ने अटकलों से इनकार नहीं किया, लेकिन इसे हंसी में उड़ा दिया। उनके रिएक्शन ने कई लोगों को आश्वस्त कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेटर वास्तव में उनके इंस्टाग्राम पर मैसेज करता है।

हालांकि, नवल क्रिकेटरों के मैसेज आने से बहुत प्रभावित नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि, 'ये सही बात नहीं है, क्योंकि हम लोग उनको बहुत आदर्श मानते हैं। वो लोग देश को ग्लोबली रीप्रेजेंट करते हैं। उन्हें तमीज से पेश आना चाहिए। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करनी है।'

अफवाहों में पहले दावा किया गया था कि अपनी शादी की घोषणा करने से पहले शोएब कई सालों से सना जावेद को डेट कर रहे थे। उनका परिवार उनके फैसले से बहुत खुश नहीं था और अधिकांश सदस्य उनके विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए। दूसरी ओर, सना ने भी कथित तौर पर शोएब मलिक के साथ शादी करने से लगभग 3 महीने पहले ही उमैर जसवाल के साथ अपनी शादी तोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+