'अफेयर किसी से निकाह किसी और से...' शोएब मलिक ने तो हद ही कर दी, सामने आई बड़ी सच्चाई
Shoaib Malik rumoured GF Ayesha Omar: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। शोएब मलिक ने शनिवार यानी कि 20 जनवरी को अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। शोएब मलिक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के बीच लव अफेयर्स की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी।
सानिया से हुए अलग: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी रचाई थी। शोएब मलिक से शादी करने के लिए सानिया मिर्जा ने अपने घर वालों को लंबे समय तक मनाने का काम किया था। शोएब और सानिया का यह रिश्ता करीब 14 सालों के बाद अब टूट गया है। सानिया मिर्जा ने शादी से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक दर्द भरा पोस्ट शेयर किया था।

इस हसीना से भी जुड़ा था नाम: शोएब मलिक का नाम एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। आयशा उमर और शोएब मलिक के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थी। साल 2021 में आयशा उमर शोएब मलिक के साथ इंटीमेट फोटोशूट करने के कारण चर्चा में आ गई थी। जो जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और उनके रिश्ते की वजह से ही सानिया और शोएब के बीच अनबन पैदा हुई है।
सामने आई सच्चाई: हालांकि, पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया था। आयशा उमर ने कहा था कि शोएब के साथ उनका ऐसा कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं शादी करना चाहती हूं। खुद के बच्चे और परिवार चाहती हूं, लेकिन ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशन में कभी नहीं रहूंगी। हर कोई मुझे जानता है और वह लोग भी यह बात जानते हैं कि मैं कभी एक शादीशुदा या कमिटेड शख्स के प्रति आकर्षित नहीं हो सकती हूं।












Click it and Unblock the Notifications