शोएब मलिक को 500वें टी20 मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेला यह ऐतिहासिक मैच

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अपने करियर का 500वां टी20 मैच खेला है। यह मैच उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मिला है।

Shoaib Malik guard of honour

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। शुक्रवार को शोएब मलिक बीपीएल में अपने करियर का ऐतिहासिक मैच खेलने उतरे। दरअसल, शोएब मलिक ने कल अपने करियर का 500वां टी20 मैच खेला। 41 साल के शोएब मलिक यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे और पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बने हैं। उनके इस ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाने के लिए उनकी टीम के साथी खिलाड़ियों ने मलिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

शोएब मलिक को रंगपुर राइडर्स ने दिया सम्मान

शोएब मलिक शुक्रवार को जब 500वां टी20 खेलने मैदान पर उतरे तो रंगपुर राइडर्स के खिलाड़ियों ने शोएब मलिक को विशेष गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शोएब मलिक ने इस सम्मान के लिए टीम के खिलाड़ियों का आभार जताया। आपको बता दें कि शोएब मलिक को मिल रहे इस सम्मान के गवाह मौजूदा अंपायर और उनके हमवतन हारिस रऊफ भी ग्राउंड पर थे। रऊफ ने इस दौरान मलिक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें गले लगाया।

ऐतिहासिक मैच में नहीं चला मलिक का बल्ला

रंगपुर राइडर्स के खिलाड़ियों ने भले ही इस सम्मान से शोएब मलिक के इस ऐतिहासिक मैच को उनके लिए यादगार बनाया हो, लेकिन मलिक अपने प्रदर्शन से इस मैच को स्पेशल नहीं बना सके। बल्लेबाजी के दौरान शोएब मलिक 5 गेंदो में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। मलिक ने इस पारी में एक छक्का लगाया। हालांकि उनकी टीम इस मैच को जीत गई। रंगपुर राइडर्स का मुकाबला ढाका डोमिनेटर्स से था। रंगपुर राइडर्स ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। ढाका डोमिनेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रंगपुर को 131 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को रंगपुर ने 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+