शोएब मलिक के लिए नई पत्नी बनी लकी चार्म, निकाह के कुछ ही घंटो बाद रचा इतिहास
Shoaib Malik creates history: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद किया करते थे। साल 2010 में शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। लेकिन 14 साल बाद अब इस रिश्ते का अंत हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर लिया है। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ नए रिश्ते की शुरुआत की है।
शोएब मलिक ने किया ऐलान: 20 जनवरी यानी कि शनिवार को शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया है। वह टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ रिश्ता खत्म कर सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। सना जावेद और शोएब मलिक के बीच पिछले कुछ समय से लव अफेयर्स की खबरें जोड़ों पर थी। कई मौकों पर यह दोनों ही एक दूसरे के साथ पाए जाते रहे हैं।

मलिक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: शोएब मलिक के लिए उनकी नई पत्नी सना जावेद लकी चार्म साबित हो रही है। सना जावेद से निकाह करने के कुछ घंटे के बाद ही शोएब मलिक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शोएब मलिक टी-20 क्रिकेट में कुछ ऐसा करने में सफल हो गए हैं, जो अब तक किसी भी एशियाई बल्लेबाज नहीं कर सका था। दरअसल, टी-20 क्रिकेट में 13000 बनाने वाले शोएब मलिक पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं।
बने पहले ऐसे एशियाई खिलाड़ी: शोएब मलिक इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बरिशाल की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने रंगपुर राइडर्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान शोएब मलिक के बल्ले से 17 रन निकले। 17 रन बनते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 13000 रन भी पूरे कर लिए।
शोएब मलिक अब टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल से पीछे हैं। गले ने टी-20 क्रिकेट में 13000 से अधिक रन बनाए हैं। आने वाले समय में शोएब मलिक क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications