'कप्तानी के लायक नहीं बाबर आजम, वह मैच नहीं जीता सकते', अख्तर ने कर दी बाबर आजम की सरेआम बेइज्जती

Shoaib Akhtar angry on Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ दिनों से लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में यूएसए ने पहली बार पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की।

वर्ल्ड कप से बाहर पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही कप्तान बाबर आजम पाकिस्तानी दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब अख्तर और रमीज राजा सहित कई खिलाड़ियों ने बाबर आजम को हार का सबसे बड़ा कसूरवार बताया है। बाबर आजम पर आरोप है कि उनकी कप्तानी और दोस्ती यारी की टीम के कारण पाकिस्तान को इतनी जल्दी वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

Shoaib Akhtar 1

फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बट स्पोर्ट टीवी पर टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एनालिसिस के दौरान शोएब अख्तर बाबर आजम पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए। उन्होंने शो के एंकर से कहा कि आखिर बाबर आजम को कप्तान बनने के पीछे किस आइंस्टाइन का दिमाग है। बाबर के पास इसकी काबिलियत ही नहीं है।

कप्तानी के लायक नहीं बाबर

शोएब अख्तर के मुताबिक बाबर आजम कप्तानी के लायक नहीं हैं। उन्हें बस पाकिस्तान की टीम के लिए गेम फिनिश करना है। शोएब अख्तर ने उनकी कप्तानी तो छोड़िए टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर बाबर मैच नहीं जीता सकते हैं तो टी-20 की टीम में आने वाले समय में उनकी जगह नहीं बनती है।

बाबर ने नहीं जीता है आईसीसी ट्रॉफी

लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी बाबर आजम ही कर रहे हैं। लिहाजा मैच जीतने के मामले में वह दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी आगे हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान की तरफ से 85 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 48 में टीम को जीत मिली है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि बाबर आजम एक भी आईसीसी ट्रॉफी को जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+