शोएब अख्तर की धमकी, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, भारत के पैसे के गेम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल पर भारत के सिस्टम, कोचिंग और मेरिट पर बात की।
अख्तर ने कहा कि दो-तीन चीजें जरूर कहूंगा इंडिया के बारे में। पहले तो उनकी पॉलिसी जीत गई, फिर उनका सिस्टम जीत गया। मोस्ट इंपोर्टेंट उनका मेरिट जीत गया। यह भी हो सकता था कि पैसे का मसरफ सही जगह ना होता। क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले बच्चे पैसे नहीं कमा रहे? क्या आज गौतम गंभीर ने यह साबित नहीं कर दिया कि एक बच्चे को खिला के दो बंदों से मैं टूर्नामेंट जीत लूंगा?

आगे उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को टीम में डाला। डिस्पाइट ऑल द ऑड्स उसने किसी को ड्रॉप किया? उसने मेरिट के आधार पर रिस्क लिया और बहुत बड़ा रिस्क लिया। वो आपके सामने है संजू सैमसन। वो वाहिद प्लेयर था। मैं बार-बार कह रहा हूं वो वाहिद प्लेयर था। वो न्यूट्रलाइज कर गया सारी टीमों को ऊपर से। अभिषेक बहुत जवान है, बच्चा है, इमेच्योर है। बहुत सीरियस क्रिकेट अभी उसने सीखना बाकी है।
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने यह भी कहा कि आज उनकी पॉलिसी जीती, उनका मेरिट जीता और आज उन्होंने यह बताया कि हम ठीक जगह सोचते हैं। हम ठीक तरीके से सोचते हैं, हम ठीक बंदे को चांस देते हैं। हम कोशिश करते हैं कि ठीक बंदा ऊपर आके खेल जाए। 15 खिलाड़ी सिलेक्ट होते हैं, बहुत सारे ड्रॉप होते हैं। विराट और रोहित जैसे लीजेंड चले गए लेकिन उन्होंने फिर भी वर्ल्ड कप जीत लिया।
Shoaib Akhtar ki last line 😭👏🏻👏🏻👏🏻pic.twitter.com/va3Hx5eFO7
— Byomkesh (@byomkesbakshy) March 9, 2026
शोएख अख्तर ने आगे कहा कि मेरा यह ख्याल है कि आई थिंक जिस स्पीड से वो जा रहे हैं और जिस तरह वो पैसा खर्च कर रहे हैं अपने सिस्टम के ऊपर, अपने ग्राउंड्स के ऊपर, पॉलिसीज के ऊपर, उनकी लैब्स देख लें, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स देख लें, उनकी मशीनें देख लें। जितना वो पैसा बार-बार इंजेक्ट कर रहे हैं। इंडिया को मुबारकबाद, खुशी मनाइए और जीतने जाइए। और अगर 27 का भी वर्ल्ड कप आज निकलता है तो आज ही ले लीजिए।












Click it and Unblock the Notifications