48 साल की उम्र में शोएब अख्तर तीसरी बार बने पिता, 18 साल छोटी बेगम ने दिया बेटी को जन्म

Shoaib Akhtar Daughter: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। शोएब अख्तर के बेगम रुबाब खान ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। शोएब अख्तर 48 साल की उम्र में बेटी के पिता बन गए हैं। बेटी के जन्म से शोएब अख्तर बेहद ही खुश हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए शोएब अख्तर ने फैंस को इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस भी लगातार शोएब अख्तर को बधाइयां दे रहे हैं।

 Shoaib Akhtar 1

घर आई नन्ही परी

शोएब अख्तर और उनकी पत्नी रुबाब खान के घर बेटी ने जन्म लिया है। दंपति के पहले से ही दो बेटे मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दद अली है। साल 2016 में शोएब अख्तर के पहले बेटे मिकाइल का जन्म हुआ था। वहीं साल 2019 में मोहम्मद मौजूद्दद पैदा हुए थे। अब उनके घर एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया है।

तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

इस खुशी के मौके पर शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा, मिकाइल और मुजद्दद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है। हम अपने परिवार में नूर अली अख्तर का स्वागत करते हैं। जिनका जन्म 1 मार्च 2024 को जुम्मा की नमाज के दौरान हुआ। मैं आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रगुजार हूं।

साल 2004 में रचाई थी शादी

बता दें कि साल 2014 में शोएब अख्तर ने रुबाब खान से शादी रचाई थी। 38 साल की उम्र में शोएब अख्तर ने 20 साल की एक रुबाब से शादी रचाई थी। रुबाब अख्तर से 18 साल छोटी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुबाब खान शोएब अख्तर के दोस्त की बेटी हैं जो उनसे 18 साल छोटी हैं।

शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले शोएब अख्तर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अख्तर अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+