पत्नी गलत थी या पति? Shikhar Dhawan ने बताया आयशा मुखर्जी से क्यों टूटी शादी, किसकी थी गलती
Shikhar Dhawan ki Shadi: शिखर धवन ने बताया है कि जिंदगी की कई उतार-चढ़ाव को झेलने के बावजूद वे शादी की बाउंसर को पर चारों खाने चित्त क्यों हो गए। क्या वे दूसरी शादी के लिए रेडी हैं?

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कई बार अध्यात्म को लेकर बातें की है वे एक और अच्छे पति के तौर पर भी सोशल मीडिया पर दिखाई दिए हैं जहां उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) के साथ बढ़िया बॉन्डिंग देखी गई। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी है लेकिन अब धवन की राह अपनी पत्नी से अलग हो चुकी है। खुलासा हुआ कि अभी भी दोनों अपने तलाक के होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जीवन के कई उतार-चढ़ाव के बारे में जागरुक लगने वाले शिखर धवन आखिर शादी की बाउंसर को क्यों नहीं झेल पाए?

दूसरी शादी की संभावनाओं को नहीं नकारा
इन सब बातों का जवाब धवन ने 'आज तक' पर एक इंटरव्यू के दौरान दिया। इस दौरान धवन ने इन संभावनाओं को भी नहीं नकारा कि तलाक मिलने के बाद वे दूसरी शादी भी कर सकते हैं। उनसे पूछा गया कि वे इस शादी की विफलता के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार मानते हैं या खुद को? तो उन्होंने बिना समय लिए इस रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार खुद को बताया क्योंकि उनका कहना है कि यह फैसला उनका है। धवन ने कहा कि वे अपनी शादी में फेल हुए हैं लेकिन दूसरे के ऊपर अंगुली उठाना नहीं चाहते।

शिखर धवन की शादी क्यों नहीं चली?
धवन कहते हैं कि, मैं इसलिए फेल हुआ क्योंकि मैं इस फील्ड के बारे में जागरूक नहीं था और आज जो क्रिकेट की बातें मैं आपसे कर रहा हूं वो 20 साल पहले नहीं कर पाता क्योंकि ये चीजें अनुभव के साथ आती है।
इस दौरान पता चला कि उनका तलाक अभी भी पेंडिंग है लेकिन वह अब रिश्तों के मामले में कहीं अधिक बुद्धिमान बन गए हैं। धवन कहते हैं कि अब पता है कि किस तरह की लड़की के साथ अपनी जिंदगी गुजारनी है। धवन ने कहा, अभी मेरा तलाक का केस चल रहा है। अगर मैं शादी करना चाहता हूं तो मैं इस फील्ड में कहीं ज्यादा बुद्धिमान हो चुका हूं। मुझे पता है कि मैं किस तरह की लड़की के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहता हूं। मैं 26-27 साल का था तो लगातार खेलता रहता था और किसी रिलेशनशिप में नहीं था। हां थोड़ी बहुत मस्ती चलती रहती थी, लेकिन किसी रिश्ते में नहीं था। लेकिन जब मैं प्यार में पड़ा तो मैंने रेड प्लैग नहीं देखे।

आयशा से इमोशनल होकर शादी कर ली
यहां रेड फ्लैड ताल्लुक उन अनसुलझी चीजों से है जो एक शादी को चलाने के लिए सुलझनी बहुत जरूरी हैं। जैसे शादी से पहले धवन को आयशा के मिजाज और उनके संस्कार के बारे में जानना बहुत जरूरी था। वे आगे कहते हैं, अगर आज मैं दोबारा किसी के प्यार में पड़ता हूं तो मैं ये रेड फ्लैग देख सकता हूं और अगर मुझे ये नजर आते हैं तो मैं रिश्ते से बाहर निकल जाऊंगा।
धवन सलाह देते हैं कि रिश्तों को शादी तक तुरंत पहुंचाने की जरूरत नहीं है। आपको 1-2 साल लेने चाहिए। वे यही सीख युवाओं को देते हैं।

युवाओं को भी दी रिलेशनशिप पर सलाह
धवन कहते हैं, आपको भावनात्मक फैसला नहीं लेना चाहिए। एक दो साल लीजिए। देखिए क्या आपकी कल्चर मैच करती है और आप एक दूसरे के साथ इंजॉय कर पाते हैं या नहीं। कुछ लोग 4-5 रिलेशनशि लेते हैं तो कुछ लोगों को 8-9 रिलेशनशिप लग जाती है। इसमें कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि इससे आप सीखते हैं।
जब धवन से पूछा गया कि शादी को अगर एक गेंद की तरह देखें तो ये आपके लिए बाउसंर थी या यॉर्कर? धवन कहते हैं कि यह बाउंसर गेंद थी जो उनके माथे पर लगी और वे चारों खाने चित हो गए। फिर सवाल पूछा जाता है कि अब आप नई गेंद का सामना करने के लिए हेलमेट पहन कर तैयार है तो इस पर धवन से खिल-खिलाकर हंसने लगते हैं। उन्होंने दूसरी शादी की संभावना से बिल्कुल इंकार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications