रिटायरमेंट के बाद गब्बर के बल्ले ने उगली आग, धवन ने नेपाल में जाकर की गेंदबाजों की पिटाई

Shikhar Dhawan: रिटायरमेंट के बाद शिखर धवन कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे हैं और सफल भी होते दिखाई दे रहे हैं। धवन नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। पहले मैच में धवन महज 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाका कर दिया।

करनाली यक्ष के लिए खेलते हुए धवन ने शुरुआत धीमी की और रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने धमाका कर दिया और गेंदबाजों की कुटाई भी की। वह धांसू अंदाज में अपना अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। वह अंत तक क्रीज पर टिके।

shikhar dhawan

धवन के बल्ले से 72 रनों की पारी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने कुल 51 गेंदों का सहारा लिया। काठमांडू के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे धवन ने शुरुआती 35 गेंदों में 35 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदल लिया और तूफानी बैटिंग की।

धवन के चौकों-छक्कों से भरी पारी के कारण करनाली यक्ष ने 5 विकेट पर 149 रनों का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया। उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पिछले आईपीएल में शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी और अब विदेशी लीग्स में खेलने के लिए इलिजिबल हो गए हैं।

शिखर धवन की मैदान से बाहर भी एक दुनिया है और फैन्स वहां भी उनको खासा पसंद करते हैं। वह इन्स्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और मस्ती भरी रील्स पोस्ट करते हैं। अपने मजाकिया अंदाज से वह फैन्स को हँसाने का काम करते हैं।

पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद धवन को पहाड़ों में घूमने का आनन्द लेते हुए भी देखा गया। वह अपने जीवन का भरपूर मज़ा उठा रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके साथ एक लड़की को देखा गया था। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि उनको गर्लफ्रेंड मिल गई है और दूसरी शादी होगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+