शिखर धवन ने 40 की उम्र में की दूसरी शादी, पहली फोटो आई सामने, विदेश की रहने वाली हैं वाइफ
Shikhar Dhawan Marriage: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 40 की उम्र में शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी कर ली। कुछ दिनों से शादी की अलग-अलग सेरेमनी चल रही थीं। आज शादी हो गई, जिसकी फोटो सामने आई है।
शादी की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। युजवेंद्र चहल इस शादी में गए थे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के फोटो पोस्ट किये हैं। चहल इसमें मस्ती करते और डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। दूसरी बाद दूल्हा बने धवन काफी खुश दिख रहे हैं।

कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। उनकी उम्र लगभग 35-36 साल है। सोफी ग्लैमर की दुनिया से दूर एक सफल कॉर्पोरेट बैकग्राउंड से आती हैं। उन्होंने आयरलैंड के लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है। वह अबू धाबी (UAE) में 'नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' जैसी बड़ी वित्तीय सेवा फर्म में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं।
कैसे हुई मुलाकात
रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2024 के IPL और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें कई बार साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की खबरें चर्चा में आईं।
शिखर धवन ने जनवरी 2026 में सोफी शाइन के साथ सगाई की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हुई हैं इसके बाद तो यह तय था कि आने वाले एक-दो दिन में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अब ऐसा ही हुआ है। शादी के कुछ देर बाद धवन की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी गई लेकिन चहल ने फोटो वायरल कर दी, जिसके बाद फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications