श्रेयस अय्यर को लेकर शिखर धवन हुए चिंतित, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस ने ठोका सलाम

Shreyas Iyer: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान शानदार कैच लेते हुए चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की हालत को लेकर पूरा क्रिकेट जगत चिंतित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अय्यर की पसलियों में चोट लगी, इसके कारण उन्हें आंतरिक रक्तस्राव की समस्या हुई और उनको सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीसीसीआई ने बताया है कि अय्यर की स्थिति अब स्थिर है लेकिन वह अभी भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर के परिवार को भी ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा प्रोसेस चल रहा है। इस बीच शिखर धवन भी श्रेयस अय्यर को लेकर चिंतित हुए हैं।

shreyas iyer

शिखर धवन का भावुक पोस्ट

शिखर धवन ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर श्रेयस अय्यर के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा "उस कैच के लिए तुमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, तुम्हें चोट लगते देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा। तुम्हारी जल्द और मजबूत रिकवरी की कामना करता हूँ, मेरे भाई।

धवन के इस ट्वीट पर कुछ ही घंटों में 15 हज़ार से अधिक लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आए। फैंस ने लिखा कि श्रेयस के लिए यह बड़ा झटका है, लेकिन उनका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। एक फैन्स ने यह भी कहा कि जल्दी ठीक हो जाओ श्रेयस, आपके कवर ड्राइव हमें याद आ रहे हैं।

कैसे लगी श्रेयस अय्यर को चोट

तीसरे वनडे में अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी। यह कैच तो शानदार था, लेकिन उसी लैंडिंग के दौरान उनके बाएं रिब-केज के नीचे गंभीर चोट लग गई। मैच के दौरान ही उन्हें तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां स्कैन रिपोर्ट में प्लीहा में चोट की पुष्टि हुई।

आईसीयू में भर्ती हैं अय्यर

बीसीसीआई के मुताबिक अय्यर की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उनकी मैदान पर वापसी में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। टीम इंडिया का मेडिकल स्टाफ लगातार उनकी रिकवरी पर नजर रख रहा है। श्रेयस अय्यर फ़िलहाल आईसीयू में एडमिट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+