IND vs WI: दूसरे वनडे में Shikhar Dhawan करेंगे रिकॉर्ड्स की बारिश, 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन में क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, जुलाई 24: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन में क्विंस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में मिली रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने करने पर रहेगी। वहीं, कैरेबियाई टीम जोरदार वापसी कर श्रृंखला को बराबरी पर लाना चाहेगी। दूसरे मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास एक नहीं बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा।

ये भी पढ़ें- 'शतक पूरा नहीं होने से निराश हूं, आखिर में घबराहट हो रही थी', रोमांचक जीत के बाद बोले Shikhar Dhawan

बस दो चौके लगाते हैं बन जाएगा रिकॉर्ड

बस दो चौके लगाते हैं बन जाएगा रिकॉर्ड

अनुभवी ओपनर शिखर धवन ने अभी तक अपने वनडे करियर में खेले 153 मैचों में कुल 798 चौके लगाए हैं। अगर वो दूसरे मैच में दो चौके लगाने में सफल रहे, एकदिवसीय क्रिकेट में 800 चौके लगाने वाले दुनिया के 25वें और भारत के 9वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी:

  • सचिन तेंदुलकर : 2016
  • विराट कोहली : 1159
  • वीरेंद्र सहवाग : 1132
  • सौरव गांगुली : 1122
  • राहुल द्रविड़ : 950
  • युवराज सिंह : 908
  • रोहित शर्मा : 856
  • एमएस धोनी : 826
  • शिखर धवन : 798*
10,500 रन पूरे करने का मौका

10,500 रन पूरे करने का मौका

वहीं, अगर धवन दूसरे मैच में केवल 4 रन बनाने में कामयाब रहे तो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने 10,500 रन पूरे कर लेंगे। 36 वर्षीय ओपनर ने भारत के लिए साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया था। अभी तक वनडे में उन्होंने 153 मैचों में 45.55 की औसत से कुल 6422, 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2315 और 68 T20I में 28 की औसत से कुल 1759 रन बनाए हैं।

धवन फिलहाल टेस्ट और टी20 टीम से बाहर है और मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए केवल एकदिवसीय क्रिकेट खेल रहे हैं।

150 छक्के पूरे करने का मौका

150 छक्के पूरे करने का मौका

शिखर धवन के तीसरा बड़ा रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे करने का होगा। तीनों फॉर्मेट में स्टार खिलाड़ी ने अभी तक कुल 139 छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 12, वनडे में 77 और T20I में 50 छक्के देखने को मिले हैं। शिखर ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 61वें और भारत के कुल 9वें खिलाड़ी होंगे।

भारत के लिए 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (तीनों फॉर्मेट)

  • रोहित शर्मा : 471
  • एमएस धोनी : 359
  • सचिन तेंदुलकर : 264
  • युवराज सिंह : 251
  • सौरव गांगुली : 247
  • वीरेंद्र सहवाग : 243
  • विराट कोहली : 242
  • सुरेश रैना : 182
  • शिखर धवन : 139*
पहले वनडे में बनाए थे 97 रन

पहले वनडे में बनाए थे 97 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन 99 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हुए थे। अगर वह 3 रन और बना लेते, तो वनडे क्रिकेट में ये उनका 18वां शतक होता। जानकारी के लिए बता दें कि शिखर ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक भी शतक नहीं लगाया है। पिछली 21 पारियों से फैंस को उनके शतक का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+