Shikhar-Sophie Love Story: शिखर और सोफी की कहां-कैसे हुई पहली मुलाकात? दोनों के रिश्ते पर क्रिकेटर ने खोले राज
Shikhar-Sophie Love Story: टीम इंडिया के 'गब्बर' यानि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। तलाक के बाद धवन ने अपने नए रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आयरलैंड की सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ उनके रिश्ते की चर्चा अब खुलेआम हो रही है।
हाल ही में एक प्रमोशनल वीडियो में दोनों साथ नजर आए। इस दौरान न सिर्फ पहली मुलाकात का जिक्र हुआ बल्कि सोफी ने शिखर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर कीं।

Shikhar-Sophie Love Story: पहली मुलाकात कहां हुई?
सोफी शाइन और शिखर धवन की पहली मुलाकात दुबई में एक रेस्टोरेंट में हुई थी। धवन ने बताया कि, 'हम दुबई में एक रेस्टोरेंट में मिले थे और वो एक शानदार एहसास था।' उस मुलाकात के बाद ही दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वक्त के साथ रिश्ता प्यार में बदल गया।
Sophie Shine: 'शरारती आंखों वाला खूबसूरत चेहरा'
सोफी ने पहली नजर में शिखर को कैसा पाया? इस सवाल पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि, 'उनका खूबसूरत चेहरा और वो शरारती आंखें मुझे बहुत पसंद आईं।' यह बात उन्होंने खुद शिखर के सामने एक स्किनकेयर ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में कही।
Shikhar-Sophie: अफवाहों से ऑफिशियल स्टेटमेंट तक
हालांकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था, लेकिन जब उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साथ देखा गया, तब चर्चाएं तेज हो गईं। इसके बाद सोफी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया।
IPL में धवन के साथ नजर आईं सोफी
सोफी हाल ही में भारत में शिखर के साथ रह रही हैं और आईपीएल 2025 के दौरान कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद थीं। फैंस ने उनकी मौजूदगी को नोटिस किया और तभी से उनके रिश्ते की बातें चर्चा में रहीं।
Who is Sophie Shine? कौन हैं सोफी शाइन?
आयरलैंड में जन्मी सोफी एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Limerick Institute of Technology) से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है और वर्तमान में अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन (Northern Trust Corporation) में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।
शिखर धवन का क्रिकेट करियर
शिखर धवन ने 24 अगस्त, 2024 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धवन ने आखिरी बार अप्रैल 2024 में आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेला था। टेस्ट से लेकर IPL तक, धवन ने लगातार टीम को मजबूत शुरुआत देने का काम किया है।
शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं जिन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। बाएं हाथ के इस ओपनर बल्लेबाज ने टेस्ट, वनडे, टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल-चारों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
शिखर धवन का टेस्ट करियर
टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 34 मैचों की 58 पारियों में 2315 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 190 रहा है। उनका औसत 40.61 का है और स्ट्राइक रेट 66.95 का, जो बताता है कि वे तेज़ और प्रभावशाली अंदाज़ में खेलते हैं। टेस्ट में उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
शिखर धवन का वनडे करियर
वनडे क्रिकेट की बात करें तो 167 मैचों में उन्होंने 6793 रन बनाए हैं। 44.11 के औसत और 91.36 की स्ट्राइक रेट से खेलने वाले धवन ने इस फॉर्मेट में 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 143 रन है। चौकों की बात करें तो उन्होंने वनडे में 842 चौके लगाए हैं, जो उनकी टाइमिंग और तकनीक की मिसाल है।
शिखर धवन का टी20 करियर
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिखर धवन ने 68 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 27.92 और स्ट्राइक रेट 126.37 रहा है। हालांकि उन्होंने इस फॉर्मेट में कोई शतक नहीं जड़ा, लेकिन 11 अर्धशतक और कई तेज़ शुरुआतें टीम के लिए अहम साबित हुई हैं।
शिखर धवन का IPL करियर
आईपीएल में तो धवन का जलवा और भी ज़्यादा रहा है। 222 मैचों में 6768 रन बनाकर वे टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर्स में शुमार हैं। उन्होंने 51 बार अर्धशतक और 2 बार शतक लगाया। उनका औसत 35.07 और स्ट्राइक रेट 127.13 है। आईपीएल में धवन ने 768 चौके और 152 छक्के भी जमाए हैं।
ये भी पढ़ें- पैट कमिंस या टेम्बा बवुमा, WTC Final के दोनों कप्तानों में कौन ज्यादा अमीर? किसके पास कितने पैसे
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications