IPL 2024 Auction: कोलकाता के लिए खेलेगा वेस्टइंडीज का ये विस्फोटक बल्लेबाज, KKR ने 1.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन आज, 19 दिसंबर को दुबई में हो रहा है। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) का भी है, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
शेरफेन रदरफोर्ड ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। केकेआर ने पहले रोवमैन पॉवेल के लिए बोली लगाकर आंद्रे रसेल का बैकअप लेने की कोशिश की थी, लेकिन वह चूक गए। अब उनके पास उसी भूमिका में शेरफेन रदरफोर्ड की सेवाएं होंगी।

पहली बार 20 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
आईपीएल 2024 ऑक्शन उम्मीद से ज्यादा रोमांचक रहा। इस सीजन पहली बार दो खिलाड़ियों ने 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। सबसे पहले पैट कमिंस को एसआरएच (SRH) ने 20.50 करोड़ रुपये में गए खरीदा, इसके बाद मिचेल स्टार्क ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया, स्टार्क को केकेआर ने रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया जो कि किसी भी आईपीएल खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे अधिक कीमत है।
हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
इसके अलावा हर्षल पटेल अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, उन्हें पीबीकेएस (PBKS) ने 11.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। अनकैप्ड बल्लेबाज समीर रिजवी की बोली ने भी सभी को हैरान किया है। उन्हें सीएसके (CSK) ने 8.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उनके अलावा, डेरिल मिशेल (14 करोड़ रुपये, सीएसके), रोवमैन पॉवेल (आरआर, 7.40 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (7.40 करोड़ रुपये, जीटी), कुमार कुशाग्र (7.2 करोड़ रुपये, डीसी), ट्रैविस हेड (एसआरएच, रुपये) 6.80 करोड़) अन्य टॉप खरीदारी वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications