'अगले ओवर में स्ट्राइक नहीं दी तो रन आउट करा दूंगा', शेन वॉटसन ने सुनाया सायमंडस से जुड़ा पुराना किस्सा
नई दिल्ली। सीमित ओवर्स क्रिकेट के प्रारूप में दुनिया के सबसे खतरनाक बैटर्स की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैटर एंड्रयू सायमंडस को जरूर याद किया जाता है, जिनकी पिछले महीने एक एक्सीडेंट के दौरान मृत्यु हो गई थी। हालांकि उनकी लेगेसी आज भी क्रिकेट फैन्स, उनके विपक्षी और साथी खिलाड़ियों के बीच याद रखी जाती है। एंड्रयू सायमंडस ने अपने हरफनमौला अंदाज से मैथ्यू हेडेन, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग की गहराई वाली बल्लेबाजी में और गहराई प्रदान की और अपनी टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।
Recommended Video

जहां पर फैन्स को इस दिग्गज बैटर की करिश्माई बल्लेबाजी का नजारा देखने का कई बार मौका मिला है तो वहीं पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी शेन वॉटसन ने उनके करियर से जुड़ा एक बड़ा मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसमें उन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रैड हॉग का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें: French Open 2022: सेमीफाइनल मैच में खत्म हुआ बोपन्ना-मिडलकूप का सफर, सुपर टाई ब्रेकर में हुआ फैसला

वॉटसन ने सुनाया सायमंडस से जुड़ा किस्सा
द आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में ईशा गुहा के साथ बाद करते हुए शेन वॉटसन ने यादों के गलियारों से सायमंडस से जुड़ा किस्सा सुनाया है और घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के एक मैच को याद किया जब सायमंडस और वॉटसन क्वीन्सलैंड के लिये खेला करते थे और पर्थ के मैदान पर उनका सामना वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ।
वॉटसन ने कहा,'सायमंडस का हमेशा से मानना था कि स्पिन गेंदबाजी का मतलब गेंद को मैदान से बाहर करने के लिये होता है और यह वो मैच था जब हम दोनों वाका के मैदान पर क्वीन्सलैंड के खिलाफ साथ में बल्लेबाजी कर रहे थे।'

अगर स्ट्राइक नहीं दी तो रन आउट करा दूंगा
वॉटसन ने आगे बात करते हुए बताया कि मैं ब्रैड हॉग की बैटिंग का सामना कर रहा था और एक खराब गेंद का इंतजार कर रहा था। मैंने कुछ ओवर्स बिना ज्यादा रन बनाये निकाल दिये थे और मुझे लग रहा था कि ब्रैड ठीक ठाक गेंदबाजी कर रहा था। ऐसे में एक ओवर के बीच एंड्रयू सायमंडस मेरे पास आये और कहा कि अगले ओवर में मुझे स्ट्राइक नहीं दी तो मैं तुम्हे रन आउट करा दूंगा।

अगली दो गेंदों पर सायमंडस ने ठोंका छक्का
उन्होंने कहा,'वो मेरे लगातार गेंद को रोकने से परेशान हो गया था, और उसके ऐसा कहने के बाद मैंने उसे स्ट्राइक दी, जिसके तुरंत बाद अगली दो गेंदों पर सायमंडस ने ब्रैड हॉग को लगातार बाउंड्री के बाहर भेज दिया। उसे बस यह लगता था कि स्पिन गेंदबाजी का मतलब सिर्फ मैदान के बाहर जाने के लिये होता है और उसके पास वो स्किल भी थी जिसके दम पर वो इसे बैक करते थे।'
गौरतलब है कि एंड्रयू सायमंडस उस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे जिसने 2003 से 2007 तक लगातार विश्वकप जीतने का कारनामा किया था। एंड्रयू सायमंडस पिछले महीने एक कार क्रैश के दौरान दुनिया छोड़कर चले गये।












Click it and Unblock the Notifications