Shane Warne Love Story: अफेयर के कारण टूटा था रिश्ता, तलाक के साथ खत्म हुई थीं शेन वॉर्न की लव स्टोरी
अफेयर के कारण टूटा था रिश्ता, तलाक के साथ खत्म हुई थीं शेन वॉर्न की Love स्टोरी
नई दिल्ली। फिरकी के जादूगर, दुनिया के बेस्ट स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर आते ही सब सन्न रह गए। महज 52 साल की उम्र में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने के कारण शेन वॉर्न की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वो बेहोश हालत में अपने विला में मिले,जहां से उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उऩ्हें मृत घोषित कर दिया। दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल शेन वॉर्न फिरकी के जादूगन कहलाते थे।

शौहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाले शेन वॉर्न की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। शादी के 10 साल बाद उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद शेन वॉर्न टूट गए। होटल के कमरे में वो फूट-फूट कर रोए। आइए आपको बताते हैं कौन हैं शेन की एक्स वाइफ, कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी और कैसे उस लव स्टोरी का अंत तलाक से हुआ।

कैसे शुरु हुई लव स्टोरी
शेन वॉर्न की वाइफ का नाम सिमोन कैलाहन हैं। वो पेशे से सर्टिफाइड योगा टीचर हैं। दोनों की मुलाकात साल 1992 में हुई। सिमोन ऑस्ट्रेलियाई लेगर फोस्टर के लिए प्रमोशन गर्ल के तौर पर काम करती थी। उस वक्त शेन वॉर्न अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और तीन साल डेट के बाद दोनों ने 1995 में शादी कर ली। साल के 2 साल बाद सिमोन ने पहले बच्चे को जन्म दिया। दोनों के तीन बच्चे हैं। ब्रूक, जैक्सन और समर। शादी के 10 सालों तक सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन शेन वॉर्न के अफेयर की खबरों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। 2005 में दोनों से सहमति से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

तलाक के बाद टूट गए वॉर्न
कलाई के जादूगर शेन वॉर्न के अफेयर की खबरें आई। साल 2005 में सिमोन को शेन वॉर्न के अफेयर की जानकारी मिली। उस वक्त उऩका नाम उनका नाम लौरा सेयर्स और केरी कॉलिमोर नाम की दो महिलाओं से जुड़ा। खबरें आई कि वॉर्न का इंग्लैंड में किसी महिला के साथ अफेयर है, जिसके बाद उनकी सिमोन ने उनसे अलग होने का फैसला किया। साल 2005 में दोनों सहमति से अलग हो गए, लेकिन बच्चों के कारण दोनों संपर्क में रहे। सिमोन और वॉर्न एक बाद फिर 2009 में एक दूसरे के करीब आने लगे, लेकिन आखिरकार 2010 में दोनों ने आधिकारिक रूप से अपना रिश्ता खत्म कर तलाक की घोषणा कर दी। सिमोन ने एक इंटरव्यू में कहा कि शेन वॉर्न ने उन्हें धोखा दिया। वहीं तलाक के कारण शेन वॉर्न भी काफी परेशान रहे। वो होटल में फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

कठिन समय से गुजर रहे थे वॉर्न
पत्नी से तलाक और बच्चों से अलग होने के बाद से शेन वॉर्न कठिन वक्त से गुजर रहे थे। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन वक्त था। उनके तलाक के कारण बच्चों पर भी असर पड़ा। शेन वॉर्न ने माना था कि ये सब उऩकी गलती के कारण हुआ था। उस गलती ने शेन वॉर्न की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया था। शेन वॉर्न की एक्स वाइफ अभी ऑस्ट्रेलिया में रह रही है और योगा सिखाती है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
कलाई के सबसे बड़े जादूगर थे शेन वॉर्न, भारत के खिलाफ डेब्यू से बॉल ऑफ सेंचुरी तक












Click it and Unblock the Notifications