एंजेलो मैथ्यूज के टाइम्ड आउट पर बोले शाकिब अल हसन, मुझे कोई अफसोस नहीं, यह नियम के तहत

शाकिब अल हसन ने कहा कि मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। शाकिब ने कहा कि एक फील्डर मेरे पास आया और उसने कहा कि अगर आप अपील करते हैं तो क्रिकेट के नियमों के अनुसार वो आउट हैं, क्योंकि उन्हें निश्चित समय के भीतर गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जिसके बाद मैंने टाइम्ड आउट के लिए अपील किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन नियम के अनुसार है।

वहीं जब शाकिब अल हसन से पूछा गया कि अगर यह आपके साथ हुआ होता तो आपको कैसा महसूस होता। इसपर शाकिब ने कहा कि मैं सतर्क रहूंगा ताकि यह मेरे साथ ना हो। शाकिब ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि यह सही है या गलत, इसपर बहस होगी, लेकिन अगर यह नियम के तहत है तो मैं ऐसे मौके लेना चाहूंगा।

Shakib al hasan

मैथ्यूज के साथ हुई बहस पर शाकिब ने कहा कि उसने इस लड़ाई को आगे बढ़ाने में मेरी और मदद की। मैं अब 36 का हूं, मैं सामान्य तौर पर लड़ाई नहीं करता हूं, लेकिन अगर यह हुआ तो कोई बात नहीं।

शाकिब ने कहा कि मैं उस वक्त युद्ध में था, मुझे फैसला लेना था, मुझे यह तय करना था कि क्या मैं इस अपील को वापस लूंगा। यह नियम के तहत है। मैं चाहता था कि मेरी टीम जीते। अब यह सही है या गलत है इसपर बहस हो सकती है लेकिन यह नियम के तहत है और मैंने उसके तहत ही अपील की।

बता दें कि टाइम्ड आउट दिए जाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज कई बार शाकिब अल हसन के पास गए और उन्हें समझाने की कोशिश की कि मेरे हेलमेट का स्ट्रैप गड़बड़ था। लेकिन शाकिब अपने फैसले पर टिके रहे। उन्होंने कहा कि मेरी अंपायर से बात हो गई है, आप उनसे बात कीजिए। जिसके बाद अंपायर ने एंजेलो को आउट दे दिया और उन्हें वापस जाना पड़ा।

इसके साथ ही क्रिकेट के इतिहास में एंजेलो मैथ्यूज टाइम्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आउट दिए जाने के बाद जब एंजेलो मैदान से बाहर गए तो उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट जमीन पर फेक दिया, वह निश्चित तौर पर इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे।

वहीं इस फैसले से नाखुश श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने कहा कि यह बहुत ही निराशानजनक है, जब एंजेलो बैटिंग के लिए क्रीज पर आए, उस वक्त पांच सेकेंड बचे थे। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके हेलमेट का स्ट्रैप बाहर आ गया है। यह निराशाजनक है कि अंपायर इस मसले में हस्तक्षेप नहीं कर पाए और सही फैसला नहीं दे पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+