श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन, इस बड़ी दिक्कत के कारण लिया फैसला
शाकिब अल हसन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे और टी20 टीम से बाहर रखा है। शाकिब को आंख में समस्या के कारण सीरीज से बाहर रखा गया है। शाकिब की बाईं आंख की रेटिना में परेशानी है। ऐसे में अब उनकी जगह नजमुल हुसैन शंटो को तीनों प्रारूप में बांग्लादेश का कप्तान नियुक्त किया गया है।
मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने टीम का चयन किया। टी20 टीम के उप-कप्तान मेहदी हसन मिराज को छह बदलावों के बीच बाहर रखा गया है। अफीफ हुसैन, शमीम हुसैन, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद और रोनी तालुकदार को भी बाहर कर दिया गया।

अलीस अल इस्लाम ने पहली बार टीम में बनाई जगह
उनकी जगह अनामुल हक, मोहम्मद नईम, महमुदुल्लाह, तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को वापस लाया गया। मिस्ट्री स्पिनर अलीस अल इस्लाम, जो वर्तमान में बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिए एक्शन में हैं, ने पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।
एक साल बाद लौटे महमुदुल्लाह
महमुदुल्लाह एक साल से अधिक समय के बाद टी20ई टीम में लौटे, उन्होंने इस बीपीएल सीज़न में फॉर्च्यून बरिशाल के लिए अब तक दो अर्द्धशतक बनाए हैं। हालांकि, महमुदुल्लाह एकदिवसीय टीम में नियमित रहे हैं, और पिछले दिसंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे।
कब, कहां खेले जाएंगे वनडे और टी-20 मैच?
तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद की भी टी20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि, रकीबुल हसन, अफीफ हुसैन और हसन महमूद के लिए कोई जगह नहीं थी। रकीबुल बाएं हाथ के युवा स्पिनर हैं जबकि अफीफ और महमूद ने सफेद गेंद वाली दोनों टीमों में अपना स्थान खो दिया है। बांग्लादेश 4, 6 और 9 मार्च को सिलहट में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा। वनडे मैच 13, 15 और 18 मार्च को चैटोग्राम में होंगे।
बांग्लादेश T20I टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदयोय, सौम्य सरकार, महेदी हसन, महमुदुल्लाह, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन, अलीस अल इस्लाम।
बांग्लादेश वनडे टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), अनामुल हक, सौम्य सरकार, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications