Shakib Al Hasan ने रचा इतिहास, जो कभी नहीं हुआ वो कर दिखाया, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड!
Shakib Al Hasan Creates History: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। शाकिब अल हसन ने अपनी गेंदबाजी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया।
शाकिब ने टीम को दिलाई जीत (Shakib Al Hasan Creates History)
स्ट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शाकिब ने पहले गेंद से कमाल दिखाया। उन्होंने सिर्फ दो ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। गेंदबाजी के बाद उन्होंने बल्ले से भी टीम को जीत दिलाई और 18 गेंदों पर 25 रन बनाए। उनकी शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस की बदौलत फाल्कन्स ने 137 रन का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते 7 विकेट से हासिल कर लिया। शाकिब को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
लेकिन असली इतिहास उनके करियर रिकॉर्ड में जुड़ा। इस मैच में 3 विकेट लेते ही शाकिब ने टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ पांचवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, सुनील नारायण और इमरान ताहिर ने किया था। लेकिन खास बात यह है कि शाकिब दुनिया के पहले लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं जिन्होंने 500 विकेट का आंकड़ा छुआ।
टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट
इतना ही नहीं शाकिब ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ड्वेन ब्रावो इस रिकॉर्ड के करीब थे लेकिन शाकिब ने उनसे पहले यह मुकाम हासिल कर लिया। शाकिब के नाम अब तक टी-20 क्रिकेट में 7574 रन और 502 विकेट दर्ज हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भी उन्होंने कमाल किया। बांग्लादेश के लिए खेले गए 129 मुकाबलों में उन्होंने 149 विकेट लिए और 2551 रन बनाए। पिछले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद शाकिब ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया, लेकिन फ्रेंचाइज़ी लीग में उनका दबदबा आज भी बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications