बाढ़ में डूब गया Asia Cup खेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर का गांव, सरकार से लगाई मदद की गुहार
एशिया कप में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।
नई दिल्ली, 30 अगस्त: एशिया कप में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दहानी के गांव में बाढ़ ने ताडंव मचाया हुआ है। हालात ये है कि बाढ़ ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया है और पूरा गांव बेघर हो चुका है। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में पानी भरा हुआ है और कई दिनों से बिजली भी नहीं आ रही है।

शाहनवाज ने लगाई मदद की गुहार
गांव के लगातार बिगड़ते हालात को देखकर शाहनवाज दहानी ने पाकिस्तान सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "उत्तरी सिंध, बलूचिस्तान और दक्षिणी पंजाब के लोगों की स्थिति। मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है। मैं सरकार और गैर सरकारी संगठनों से अनुरोध करता हूं कि वे आगे बढ़ें और उनकी मदद करें, और मैं उन क्षेत्रों के लोगों से एक साथ रहने और एक दूसरे की मदद करने की अपील करता हूं।"
Condition of people of Northern Sindh, Balochistan & Southern Punjab. Torrential rain & floods have killed & made people homeless. I request Government & NGO's to step forward & help them, & I appeal people of those areas to stay together & help each other.😢#FloodsInPakistan. pic.twitter.com/2PeFmW4uCs
— Shahnawaz Dahani (@ShahnawazDahani) August 22, 2022

लगातार हो रही है बारिश
सिर्फ शाहनवाज दहानी का गांव नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में कुछ दिनों से बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। शाहनवाज दहानी का गांव पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना क्षेत्र में आता है, जिसका नाम खवर खान दहानी है। गांव बाढ़ में पूरी तरह से डूब चुका है और अभी तक वहां के लोगों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली है। एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले भी पाक खिलाड़ी ने सरकार से मदद मांगी थी।

भारत के खिलाफ प्रदर्शन
शाहनवाज दहानी पेशे से एक तेज गेंदबाज है और निचले क्रम पर बढ़िया बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम इंडिया के खिलाफ एशिया कप के मैच में उन्होंने 11वें नंबर पर केवल 6 गेंदों पर 16 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से दो छक्के निकले थे। गेंदबाजी में भी युवा खिलाड़ी ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए थे। हालांकि, उनको विकेट नहीं मिल सका। पाक टीम ये मुकाबला आखिरी ओवर में 5 विकेट से हार गई थी। 24 वर्षीय दहानी ने अभी तक 2 वनडे में 1 और 3 टी20 इंटरनेशनल में 2 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications