इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद मोहम्मद यूसुफ पर भड़के अफरीदी, कहा- रिजवान को दो आराम

अफरीदी ने बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ की भी आलोचना की है। अफरीदी ने यूसुफ को लेकर कहा है कि उन्होंने मोहम्मद रिजवान को टीम में क्यों रखा हुआ है, जब वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं?

shahid afridi

इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रन से हरा दिया था, जिसके बाद मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई और मेहमान टीम ने अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड से पहले पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गया था। ऐसे में पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी मैनेजमेंट और टीम के कप्तान पर हमलावर है। ऐसे में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के कप्तान बाबर आजम और बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ पर हमला बोला है।

कुछ दिन पहले तक बाबर आजम की तारीफ करते नहीं थकने वाले शाहिद अफरीदी ने अब बाबर को लकेर कहा है कि वो टीम के लिए बेहतर रणनीति बनाने के लिए सीनियर खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेते हैं। अफरीदी ने बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ की भी आलोचना की है। अफरीदी ने यूसुफ को लेकर कहा है कि उन्होंने मोहम्मद रिजवान को टीम में क्यों रखा हुआ है, जब वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं? अफरीदी ने कहा कि आप (मोहम्मद यूसुफ) बुरा मत मानना रिजवान को आपने टीम में क्यों रखा हुआ है, उन्हें आराम की जरूरत है।

शाहिद अफरीदी ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा है, "एक कप्तान के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नेतृत्वकर्ता अच्छा होना चाहिए और यह सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखकर संभव होता है। इसका मतलब है कि आपको अपनी रणनीति को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से चर्चा करनी चाहिए। अगर आप अपने सीनियर खिलाड़ियों के बजाय बाहरी लोगों से सलाह लेना शुरू कर देते हैं तो फिर नुकसान होता है।"

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा,'' मेरा मानना है कि युसूफ ने अच्छा जवाब नहीं दिया और मुझे लगता है कि रिजवान को आराम की जरूरत है और पाकिस्तान को टेस्ट मैचों में उनकी जगह सरफराज अहमद को लाना चाहिए"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+