'26/11 के बाद हमने पांच बार भारत का दौरा किया, लेकिन', Champions Trophy विवाद पर बोले अफरीदी

Shahid Afridi slams BCCI: साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर BCCI और PCB के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। खासकर चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान में होने या नहीं होने के मुद्दे पर माहौल गर्म है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का मानना है कि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होनी चाहिए। जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से इस पर अपनी आपत्ति जताई है।

शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित एक विवाद बन चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए और चिंता जाहिर की कि अगर राजनीति क्रिकेट पर हावी होती है, तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नुकसान हो सकता है।

Shahid Afridi 1

हाइब्रिड मॉडल के खिलाफ अफरीदी

अफरीदी बीसीसीआई द्वारा खेलों को राजनीति से जोड़ने की आलोचना कर रहे हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल के विरोध के फैसले का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि खेल के साथ राजनीति को जोड़कर बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अनिश्चित स्थिति में पहुंचा दिया है। हाइब्रिड मॉडल के खिलाफ पीसीबी के रुख का पूरी तरह से समर्थन हैं।

भारत को दिलाई 26/11 की याद

अफरीदीने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि जब पाकिस्तान सुरक्षा चिंताओं के बावजूद 26/11 के बाद द्विपक्षीय सफेद गेंद सीरीज समेत पांच बार भारत का दौरा किया है। यह आईसीसी और उसके निदेशक मंडल के लिए निष्पक्षता बनाए रखने और अपने अधिकार का दावा करने का समय है।

2012 के बाद नहीं हुई है कोई सीरीज

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। इसके बावजूद दोनों टीमें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे से भिड़ती रही हैं, जैसे कि आईसीसी टूर्नामेंट्स जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा चर्चा का विषय रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+