Shahid Afridi on PM Modi: 'मोदी साहब क्रिकेट होने दें', शाहिद अफरीदी ने की पीएम से अपील, जानिए क्यों?
देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ तौर पर कहा है कि जहां खिलाड़ियों की सुरक्षा की बात है, वहां पर भारत कोई समझौता नहीं करेगा।

Shahid Afridi's Request To PM Modi: एक बार फिर से पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं। अफरीदी ने इस बार पीएम मोदी से अपील की है। दरअसल इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह साफ कर चुके हैं कि इंडिया की टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एशिया कप कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है, जिस पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है, इससे पहले वो इस मसले पर जय शाह पर काफी तीखे हमले कर चुका है।
'मोदी साहब क्रिकेट होने दें'
लेकिन इस बार शाहिद अफरीदी ने जय शाह की जगह सीधे देश के पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिया है। उन्होंने 'स्पोर्ट्स तक' से बात करते हुए नरमी भरे अंदाज में कहा कि 'मोदी साहब क्रिकेट होने दें'। इसके बाद अफरीदी ने कहा कि ' हमारे यहां हाल-फिलहाल में कई इंटरनेशनल टीमों ने दौरा किया है, हम भी जब इंडिया आते हैं तो हमें भी सुरक्षा का खतरा रहता है लेकिन ऐसा कब तक चलेगा, मुझे लगता है कि दोनों मुल्कों की सरकारों को इस बारे में बात करनी चाहिए और दौरे के लिए अनुमति देनी चाहिए।'
बीसीसीआई एक बहुत मजबूत तंत्र है
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अफरीदी ने कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं कि बीसीसीआई एक बहुत मजबूत तंत्र है, जाहिर हैं जब आप मजबूत होते हैं तो आपके पास जिम्मेदारी ज्यादा होती है। आपके दुश्मन भी ज्यादा होते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपसे कोई दोस्ती करना चाहे तो आप उसे भी शक की निगाहों से देखें।'
क्या पीसीबी कमजोर है?
जब उन्होंने बीसीसीआई को मजबूत कहा तो उनसे पूछा गया कि 'क्या वो मानते हैं कि पीसीबी कमजोर है?' तो इस पर अफरीदी ने कहा कि 'ये मैं कह तो नहीं सकता हूं लेकिन अगर मैं आपसे दोस्ती की ख्वाहिश रखता हूं और आप कोई रिस्पांस ही ना करें तो मैं क्या ही कर सकता हूं। '
क्या कहा था सचिव जय शाह ने
आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई सचिव जय शाह साफ शब्दों में कहा था कि '2023 का एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू में खेला जाएगा, जिसके बाद पीसीबी को मिर्ची लग गई थी। उसने जय शाह की काफी आलोचना की थी।
इस तरह का बयान खेल में नफरत फैलाता है
उसने कहा था कि 'जय शाह ने बिना किसी से बात किए, सलाह-मशवरा के इस तरह का बयान कैसे दे दिया है, ये नियम के खिलाफ है, जिसकी जितनी भी निंदा करे काफी कम है। इस तरह का बयान खेल में नफरत फैलाता है। ये गलत है, इस पर तो एशियन क्रिकेट काउंसिल को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications