Jyoti Malhotra: 20 साल पहले मां ने छोड़ा था ज्योति को, जानिए क्या करते हैं पिता? कैसे चलता है घर का खर्चा?
Jyoti Malhotra Jasoos Row: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की लोकप्रिय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि ज्योति को केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पकड़ा गया है तो वहीं दूसरी ओर उसके घरवालों ने ज्योति पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हिसार में जिस मोहल्ले में वो रहती है, वहां के लोग भी ज्योति की गिरफ्तारी पर काफी हैरान हैं, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि एक साधारण से छोटे से घर में रहने वाली ज्योति इस तरह का कोई काम भी कर सकती है।

मोहल्ले वालों का कहना है कि 'ज्योति ज्यादा घर से निकलती नहीं है और अपने काम में ही व्यस्त रहती है, उसका किसी के घर आना-जाना नहीं था लेकिन जब भी कहीं आमना-सामना होता है तो वो मोहल्ले के लोगों से बड़ी ही प्यार के साथ मिला करती है।'
'जानता हूं उसको, उसके साथ गलत हो रहा है'
हालांकि ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने अपनी बेटी को मासूम और बेकसूर बताया है, उनका कहना है कि 'मेरी बेटी यूट्यूब पर वीडियो जरूर बनाती है लेकिन उसने कोई भी गलत काम नहीं किया है। मुझे उस पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं उसको, उसके साथ गलत हो रहा है।'
हरीश मल्होत्रा एक कारपेंटर थे, चाचा ने नहीं की शाादी
आपको बता दें कि हरीश मल्होत्रा बढ़ई का काम किया करते थे लेकिन उम्र बढ़ जाने की वजह से अब वो काम नहीं करते हैं। उनके भाई हरियाणा बिजली निगम में काम करते थे और अब रिटायर हो गए हैं, उनकी पेंशन से ही घर चला करता है। उन्होंने शादी नहीं की है इसलिए ज्योति को ही वो अपनी बेटी मानते हैं।
20 साल पहले मां ने छोड़ा था Jyoti Malhotra को
ज्योति की मां ने आज से करीब 20 साल पहले ही घर छोड़ दिया था, अब उनका हरिश मल्होत्रा से तलाक हुआ है या नहीं, इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है लेकिन ये तय है कि ज्योति मल्होत्रा का पालन-पोषण उसके पिता और चाचा ने ही किया है।
Jyoti Malhotra के यूट्यूब पर 3.77 लाख फॉलोअर्स हैं
ज्योति जब से यूट्यूबर बनी और लोकप्रिय हुई, तब से उसके घर की माली हालत सुधरी है। ज्योति के रूम की छानबीन करने के बाद फिलहाल वहां से किसी को कुछ नहीं मिला है। पूरे कमरे में उसकी तस्वीरें लगी हुई हैं और वहीं यूट्यूब का सिल्वर कार्ड भी लगा हुआ है। आपको बता दें कि ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।

'Travel with JO' पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो शामिल
पुलिस के मुताबिक वो पहलगाम अटैक के वक्त और पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के टच में थी, यही नहीं उसके फोन रिकार्डस से पता चलता है कि उसकी कश्मीर में दो संदिग्ध नंबरों से बातचीत भी हुई थी। आपको बता दें कि उसके चैनल 'Travel with JO' पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं, फिलहाल पुलिस ने उसे पूछताछ कर रही है, उम्मीद है सच जल्द सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications