T20 World Cup से पहले मोहम्मद रिजवान को मिला अफरीदी का साथ, कहा- 'किसी की मत सुनो पर...'

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पिछले कुछ समय से कमाल के फॉर्म में हैं। वह लगभग हर मुकाबले में टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

Shahid Afridi support Mohammad Rizwan: पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) पिछले कुछ समय से कमाल के फॉर्म में हैं। वह लगभग हर मुकाबले में टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 78 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के स्कोर को 167 तक पहुंचाने का काम किया।

धीमी बल्लेबाजी के कारण होती रही है आलोचना

धीमी बल्लेबाजी के कारण होती रही है आलोचना

शानदार बल्लेबाजी के बावजूद मोहम्मद रिजवान की आलोचना होती रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कई बार अपने यू-ट्यूब चैनल पर मोहम्मद रिजवान की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने अब रिजवान को लेकर पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल में कहा कि अगर रिजवान की तरह पूरी टीम बल्लेबाजी करने लगे तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता है।

टीम के लिए रन बनाना ज्यादा अहम

टीम के लिए रन बनाना ज्यादा अहम

पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि रन बनाने अहम हैं। गेंदबाज हो या बल्लेबाज अगर वह शुरुआत अच्छी करने में कामयाब हो जाता है तो फिर आगे वो गेम को अपने तरीके से कंट्रोल कर सकता है। रिजवान और बाबर आपको अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। लेकिन केवल एक या दो खिलाड़ी ही टीम नहीं बना सकते, वहां 11 खिलाड़ी हैं। ऐसे में सबका योगदान जरूरी है।

शाहिद अफरीदी ने दी रिजवान को ये खास सलाह

शाहिद अफरीदी ने दी रिजवान को ये खास सलाह

शाहीद अफरीदी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि रिजवान को अपनी योजना बदलने की जरूरत नहीं है। उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है। मैच में टोटल 11 खिलाड़ी होते हैं, ऐसे में हम कम से कम तीन बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर खराब फॉर्म से जूझ रहा है। टीम के मिडल ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+