फिर हुई पाकिस्तान की जगहंसाई, चोट से मैदान पर तड़पता रहा खिलाड़ी, कंधे पर उठाकर ले जाया गया बाहर
Shadab Khan, Injury: साल 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है। लेकिन पाकिस्तान क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार है। यह सवाल हर किसी के जहन में है। कुछ दिन पहले वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने खुद एक टीवी शो पर कहा था कि पाकिस्तान के स्टेडियम में रंग कराने के भी पैसे पाकिस्तान के पास नहीं है। उनके इस बयान के बाद यही सवाल उठा था कि क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी इवेंट को करने के लिए सक्षम है।
बयानबाजी करने में हैं माहिर: पाकिस्तानी क्रिकेटर से लेकर उनके पीसीबी अध्यक्ष तक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारत पर निशाना साधने का काम किया था। पाकिस्तानी खिलाड़ी बयानबाजी करने में माहिर हैं। खेल से पहले पाकिस्तान की तरफ से अजीब-अजीब तरह के बयान आना मामूली सी बात लगती है।

शादाब खान को लगी चोट: पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन भी चल रहा है। डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन के टी-20 टूर्नामेंट नेशनल टी-20 कप के दौरान पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान चोटिल हो गए। दरअसल, रावलपिंडी में खेले जा रहे एक मुकाबले के दौरान 3 दिसंबर को शादाब खान को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई। शादाब खान का टखना मुड़ गया जिसके कारण उनके लिए चलना भी मुश्किल हो गया।
कंधे पर उठाकर ले जाया गया बाहर: शादाब खान वहीं जमीन पर लेट गए। ऐसी स्थिति में शादाब खान को वहां से बाहर ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर तक भी मौजूद नहीं था। डग आउट से एक जूनियर खिलाड़ी ने आकर शादाब खान को अपने कंधे पर उठाया और मैदान से बाहर ले जाने का काम किया। पाकिस्तानी फैंस और पत्रकार इस वीडियो पर लगातार गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शादाब खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के मौजूदा हालात की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications