'ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ऐसे हराया, जैसे गौरी ने पृथ्वी राज चौहान को हराया था', पाक एक्ट्रेस ने फिर किया टारगेट
Sehar Shinwari on IND vs AUS: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सहर शिनवारी ने आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 में भारत की हार का जश्न मना रही हैं। ऑस्ट्रेलिया से भारत की हुई हार पर क्रिकेट टीम इंडिया की आलोचना करते हुए सहर शिनवारी ने कहा कि, 'ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ऐसे हराया है, जैसे मोहम्मद गौरी ने 'बैटल ऑफ तराइन' में पृथ्वी राज चौहान को हराया था।'
सहर शिनवारी ने जहर उगलते हुए लिखा कि, 'भारत के सभी सच्चे मुसलमानों को बधाई।' फाइनल मैच के पहले सहर शिनवारी ने कहा था कि, 'भारत का हर सच्चा मुसलमान आज का मैच भारत को हारते हुए देखना चाहेगा।'

एक अन्य ट्वीट में सहर शिनवारी ने अहमदाबाद में मैच देखने गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टारगेट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट के रिट्वीट करते हुए सहर शिनवारी ने उनके लिए अपशब्द का भी इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'इन्होंने अपनी टीम को हरा दिया।'
सहर शिनवारी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, '8 अक्टूबर के बाद आज रात अल्हम्दुलिल्लाह, बहुत ही अमेजिंग और शांति वाली नींद आई है।'
सहर शिनवारी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'उफ्फ, आज बहुत अच्छा फील हो रहा है, भारत की हार के बाद।'
एक अन्य ट्वीट में सहर शिनवारी ने लिखा, '' अगर, मुझे याद है कि पिछले साल 13 नवंबर को जब हम टी-20 फाइनल में इंग्लैंड से हार गए थे तो वे (भारतीय) नाच रहे थे और जश्न मना रहे थे। आज, एक साल बाद आखिरकार पासा पलट गया है और हम उनकी हार का जश्न मना रहे हैं।'
बता दें कि सहर शिनवारी वर्ल्ड कप के शुरुआत से ही भारतीय क्रिकेट टीम की आलोचना कर रही हैं। उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई पर भारतीय टीम को सपोर्ट करने का आरोप लगाया था। टीम के सेमीफाइनल के लिए भी हार की दुआ इन्होंने मांगी थी। सहर शिनवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी कट्टर आलोचक रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications