Ajinkya Rahane 2.0: इस वजह से बदल गए इस IPL में अजिंक्या रहाणे के तेवर, हर कोई देखकर रह गया दंग

Ajinkya Rahane 2.0: इस बार आईपीएल में अजिंक्या रहाणे बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए। जिस तरह से उन्होंने इस सीजन में विस्फोटक बल्लेबाजी की उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि क्या वही रहाणे हैं

Ajinkya Rahane 2.0

Ajinkya Rahane: अजिंक्या रहाणे की इस सीजन में बल्लेबाजी की बात करें तो वह बिल्कुल ही अलग अंदाज में इस बार नजर आए हैं। कुल 14 मैचों में रहाणे ने 326 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि इस बार रहाणे का स्ट्राइक रेट 172.49 का रहा जोकि हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

172.49 का स्ट्राइक रेट
रहाणे को बहुत विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर नहीं जाना जाता है, लेकिन इस बार आईपीएल में उन्होंने अपना अलग अवतार दिखाया। 14 पारियों में रहाणे ने 172.49 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 16 छक्के और 24 चौके लगाए।

स्टाइलिश से विस्फोटक का सफर
रहाणे ने इस सीजन में जिस तरह से छक्के लगाए उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह वही रहाणे हैं जो स्टाइलिश बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं और अपेक्षाकृत धीमा खेलते हैं। बहरहाल खुद रहाणे ने बताया कि उनकी सफलता का राज सीएसके के मैनेजमेंट का उनपर भरोसा है।

पूरे सीजन मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला
अजिंक्या रहाणे ने कहा कि मैंने मुंबई के लिए इस पूरे साल घरेलू सीजन खेला। घरेलू सीजन में मेरी बल्लेबाजी काफी अच्छी रही। जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम में आया तो मैनेजमेंट ने मुझे बिल्कुल स्पष्ट रूप से बताया था कि मेरा रोल टीम में क्या रहेगा।

मैनेजमेंट ने दी आजादी
रहाणे ने बताया कि मैनेजमेंट ने मुझे पूरी आजादी दी थी। बैटिंग करोगे तो आपको बता है कि आपका गेम प्लान क्या है, मैनेजमेंट ने मेरी बल्लेबाजी की प्लानिंग में कोई हस्तक्षेप नहीं किया, यही वजह है कि इस आईपीएल में मैं काफी अच्छा खेला।

मैनेजमेंट का भरोसा
अजिंक्या रहाणे ने कहा कि टीम के भीतर माहौल काफी अच्छा रहता है। मैनेजमेंट और कप्तान सारे खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं, क्रिकेट में बिल्कुल हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी बराबर टैलेंटेड है, वह अपने दिन में मैच को जिता सकता है।

कप्तान का भरोसा
रहाणे ने कहा कि यह बहुत अच्छी क्वालिटी है यह टीम में। बतौर खिलाड़ी आपको आत्मविश्वास मिलता है, कप्तान और मैनेजमेंट आप पर भरोसा जताते हैं, यह जरूर खिलाड़ी के लिए अच्छा होता है।

प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत
अजिंक्या रहाणे ने कहा कि बतौर क्रिकेटर हमे हमेशा उस मोमेंट में रहना होता है ताकि अच्छा प्रदर्शन करें। बतौर क्रिकेटर आपको हर बार वही प्रक्रिया दोहरानी चाहिए। हमे अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+