'जिंबाब्वे में शतक लगाकर तीसमार खां नहीं बन जाएंगे कोहली', स्टायरिस बोले- लंबा ब्रेक लो
नई दिल्ली, 28 जुलाई: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस का मानना है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कुछ समय के लिए क्रिकेट से लंबा ब्रेक लेना चाहिए और फिर वापसी करनी चाहिए क्योंकि उनको आने वाले समय में जिंबाब्वे का टूर करने में ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है। जिंबाब्वे कमजोर टीम है और स्टाइरिस के अनुसार विराट कोहली अगर वहां पर एक शतक लगा भी देते हैं तो भी यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा नहीं देगा।

जिंबाब्वे कमजोर टीम है
स्टाइलिश ने स्पोर्ट्स 18 पर बात करते हुए कहा कि सबसे पहले तो मैं चयनकर्ताओं की बात करना चाहूंगा जो केवल एक टीम को या फिर किसी बेस्ट खिलाड़ी को चुनने की बात नहीं कर रहे हैं। वहां पर टीम के निर्माण का काम चल रहा है। अगर मेरे समय में भी मैं अपने सेलेक्टरों से ऐसे बात कर पाता तो बहुत अच्छी बात होती। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के साथ अच्छा हो रहा है।

विराट कोहली खेल से लंबा ब्रेक ले
विराट कोहली के बारे में सभी जानते हैं कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से जूझ रहे हैं और इस समय अपने परिवार के साथ ही यूरोप का टूर कर रहे हैं। स्टायरिस आगे कहते हैं चयनकर्ताओं की प्रोसेस को जानना अच्छा लगा। लेकिन मैं चाहता हूं कि विराट कोहली खेल से लंबा ब्रेक ले और फिर वापस आए और मजबूत वापसी करें।
"मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और कोच राहुल द्रविड़ को यकीन है कि विराट कोहली वापसी करेंगे और उन्होंने विराट कोहली को बैक किया है कि आप बताइए आप को 100% टीम को जाने के लिए कितना समय और चाहिए।"

कोहली अभी भी भारत के लिए अहम खिलाड़ी
जिंबाब्वे टूर के बारे में मैं यही कहूंगा कि इसको आप भूल जाइए क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यहां आपको ज्यादा मदद मिलेगी। आप भले ही यहां पर एक शतक लगा दे लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वो आपको आगे बढ़ाने का काम करेगा क्योंकि मुझे लगता है विराट कोहली अभी भी भारत के लिए अहम खिलाड़ी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications