न्यूजीलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने श्रेयस अय्यर को बताया था 'फ्यूचर इंडियन कैप्टन', अब लगातार बज रहा है फोन
क्राइस्टचर्च, जुलाई 26। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिश ने कुछ दिन पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। दरअसल, स्टायरिश ने अय्यर को इंडियन टीम का फ्यूचर कैप्टन बताया था। अपने उसी बयान को लेकर स्कॉट स्टायरिश ने अब खुलासा किया है कि जब से उन्होंने वो बयान दिया है तब से उनका फोन लगातार बज रहा है।

क्यों स्टायरिश का फोन लगातार बज रहा है
स्कॉट स्टायरिश ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मैं आपको एक चीज बताता हूं। मेरे फोन में मैनुअल गूगल अलर्ट है। श्रेयस अय्यर को लेकर मैंने कुछ दिनों पहले जो कहा था उसके कॉमेंट की वजह से मेरा फोन लगातार बज रहा है। बता दें कि स्कॉट स्टायरिस ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि अगर श्रेयस अय्यर छोटी गेंदों के खिलाफ परेशानी को दूर कर लेते हैं, वह भविष्य में भारत की कप्तानी के दावेदार होंगे।
स्टायरिश ने अय्यर को रैना के जैसा बताया था
स्कॉट स्टायरिश ने आगे कहा था कि मुझे वास्तव में श्रेयस अय्यर की लीडरशिप वाली क्वालिटी बहुत अच्छी लगती है। मुझे लगता है कि वह भारत के लिए कप्तानी कर सकते हैं। इसी वजह से मैं उन्हें इस टीम में देखना चाहता हूं और यहां तक कि इस टीम में ज्यादा से ज्यादा मौके मिलने की भी उम्मीद करता हूं। स्टायरिश ने अय्यर की तुलना सुरेश रैना से भी की थी। उन्होंने कहा था कि अय्यर एकदम रैना की तरह छोटी गेंदों के सामने फंस जाते थे। हालांकि स्टायरिस का मानना है कि अगर श्रेयस यह समस्या दूर कर लेते हैं, तो टीम में पहला नाम उनका लिखा जायेगा।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआती दोनों वनडे में उन्होंने अर्द्धशतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications