IND vs NED: 'भारत के खिलाफ खेलना सपना पूरा होना जैसा', नीदरलैंड्स के कप्तान को सता रहा है कोहली का खौफ
भारत और नीदरलैंड्स के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है।
IND vs NED, 23rd Match, Super 12 Group 2, ICC Mens T20 World Cup 2022: भारत और नीदरलैंड्स के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अक्टूबर को सिडनी में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं मैच से पहले नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कुछ बातों का जिक्र किया है।

विराट कोहली से रहना होगा सावधान
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मैच से पहले कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरीके से खेले थे, वह हमारे खिलाफ नहीं खेलेंगे। एडवर्ड्स ने बुधवार को प्री-मैच मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के साथ जो किया, वो हमारे खिलाफ नहीं दोहराएंगे। हम ऐसी उम्मीद करते हैं कि कोहली हमारे खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सकेंगे।

हम पर किसी तरह का दबाव नहीं
उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स की टीम से लोगों को उम्मीदें बहुत कम रहती है। लिहाजा हम पर मैच जीतने का दबाव नहीं है। हम बस अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेंगे। हमारे लिए बेहतर खेलना ही मायने रखता है और हम अपनी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ी ने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इस मुकाबले में भी उस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

भारत के साथ खेलना सपना पूरा होना जैसा
नीदरलैंड जैसी टीम के लिए भारत के साथ खेलने का मौका मिलना सपने जैसा है। हमारे लिए यह बहुत बड़ा मैच है। आप हमेशा विश्वकप में खेलने का सपना देखते हैं और ऐसे में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना सपना सच होने जैसा है। हम हमेशा से भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना चाहते थे, लेकिन हमें ऐसा मौका नहीं मिल पाता है। उम्मीद है कि हम भारत के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications