IND vs ENG: सरफराज ने जडेजा द्वारा रन आउट कराने के बाद दिया रिएक्शन, जानें उन्होंने क्या कहा

IND vs ENG: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तहलका मचाने के बाद सरफराज खान को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला और राजकोट टेस्ट मैच में उनको डेब्यू करने का मौका मिला और इसका फायदा उठाने में वह सफल रहे। हालांकि दुर्भाग्य से रन रन आउट हो गए।

रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर सरफराज क्रीज पर थे और दोनों ने धांसू बैटिंग की लेकिन सरफराज ने तूफानी अंदाज दिखाते हुए इंग्लिश टीम की जमकर पिटाई कर डाली। वह 48 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे और तेजी से रन बना रहे थे।

sarfaraz khan

जडेजा और सरफराज के बीच बातचीत भी हो रही थी लेकिन एक गलत कॉल के कारण सरफराज को बाहर जाना पड़ा। सरफराज खान को नॉन स्ट्राइक छोर से भागने के लिए कहते हुए जडेजा नहीं भागे और वह रन आउट हो गए। सरफराज 62 पर आउट हुए। जडेजा के साथ बैटिंग करने को लेकर उनकी तरफ से बयान आया है।

सरफराज खान ने जडेजा से सपोर्ट मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने जड्डू भाई से बातचीत करते रहने के लिए कहा था क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान मैं बात करना पसंद करता हूं। आज उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया। हालांकि रन आउट को लेकर सरफराज ने कुछ नहीं कहा। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और जडेजा दोनों ने शतक जड़े और पहले दिन भारत ने 5 विकेट पर 326 रनों का स्कोर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+