IPL ऑक्शन में सरेआम हुई थी भारी बेइज्जती, नहीं मिला था कोई खरीदार, अब इंग्लैंड में भी नहीं मिला मौका

Indian Test Team, Sarfaraz Khan: बीसीसीआई ने 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम का एलान किया। भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग के साथ उपकप्तान भी बनाया गया है। इस टीम घोषणा से पहले फैंस के मन में खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के सवाल चल रहे थे।

सरफराज खान को नहीं मिला मौका (Indian Test Team, Sarfaraz Khan)

सरफराज खान को इंडिया-ए टीम में शामिल किया था, लेकिन वे मुख्य भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। आईपीएल ऑक्शन में भी सरफराज खान को कोई खरीदार नहीं मिला था। आईपीएल से बाहर रहने के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया और 10 किलो वजन कम किया। सरफराज का टीम में न होना कुछ हद तक निराशाजनक है, लेकिन उनकी इंडिया-ए टीम में जगह उन्हें भविष्य में मौका मिलने की उम्मीद जगाती है।

Sarfaraz Khan 1

10 किलो किया था वजन कम

टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए सरफराज ने अपनी फिटनेस पर खासा काम करते हुए 10 किलो वजन कम किया था। सरफराज खान ने अपने वजन को लेकर सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि फिटनेस का खेल पर बड़ा प्रभाव होता है। फिट रहने से ऊर्जा बनी रहती है और फुटवर्क तेज होता है, जिससे प्रदर्शन बेहतर होता है। उन्होंने विराट कोहली को अपना आदर्श बताया और उनसे प्रेरित होकर 10 किलो वजन कम किया। फिटनेस के लिए वे रोज 300-400 गेंद स्विंग बॉल का अभ्यास करते हैं और इसके लिए घर पर विशेष इंतजाम किए हैं। सरफराज खान पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप भी लगाया गया था।

सरफराज खान को मिल चुका है टेस्ट खेलने का मौका

सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के खिलाफ 2024 में टेस्ट डेब्यू किया था। घरेलू मैचों में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के कारण उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला। भारत में खेले गए इस टेस्ट सीरीज में सरफराज ने तीन मैचों की पांच पारियों में कुल 200 रन बनाए। उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। हालांकि, इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला किया गया।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत (उप-कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्‍यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+