'सरफराज खान ने किसी का अपमान नहीं किया है,' BCCI को मिला एक करारा जवाब

Sarfaraz Khan: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में शामिल नहीं किये गए सरफराज खान को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीसीसीआई के सूत्र ने उनको टीम में शामिल नहीं करने का कारण बताया था। यह भी बताया गया था कि सरफराज का व्यवहार अच्छा नहीं है।

इसके बाद अब एक और बयान आया है। सरफराज खान से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से पीटीआई ने एक बार फिर से रिपोर्ट की है। सूत्र का मानना है कि सरफराज का बर्ताव कभी भी अपमानजनक नहीं रहा है। एक रणजी मैच के दौरान सरफराज के इशारे का मतलब भी उन्होंने समझाया।

sarfaraz khan ranji trophy

सरफराज से जुड़े सूत्र ने कहा कि सरफराज के इशारे को चयनकर्ता की तरफ किया हुआ माना गया लेकिन उन्होंने ड्रेसिंग रूप में अपने साथियों और कोच की तरफ इशारा किया था। कोच ने जवाब में अपनी हैट भी उतारी थी। चयनकर्ता चेतन शर्मा नहीं सलील अंकोला थे। उस समय टीम को दबाव से बाहर निकालकर सरफराज ने जश्न मनाया था।

सूत्र ने आगे कहा कि क्या जश्न के दौरान ऐसा करना गलत है और वह भी तब, जब वह ड्रेसिंग रूमें में अपने साथियों की तरफ इशारा कर रहे थे। गौरतलब है कि ऐसी ही एक और घटना थी जब मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित को उनका रवैया पसंद नहीं आया। इस पर सूत्र ने कहा कि चंदू सर उनको बेटे की तरह मानते हैं और वह सरफराज को तब से जानते हैं जब वह 14 साल के थे। उनको सरफराज पर कभी गुस्सा नहीं आएगा।

गौरतलब है कि सरफराज को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि उनको फिटनेस और व्यवहार में सुधार करना पड़ेगा। टीम में शामिल नहीं करने का कारण क्रिकेट नहीं है। कुछ अन्य चीजें भी हैं। सलेक्टर्स बेवकूफ नहीं हैं जो 900 रन बनाने वाले खिलाड़ी को टीम से बाहर रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+