'मेरा छोटा भाई अब', Sara Tendulkar अर्जुन को लेकर हुईं इमोशनल, शादी के तुरंत बाद बयां किया दिल का हाल
Sara Tendulkar Post Viral: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 5 मार्च 2026 को मुंबई के एक लग्जरी होटल में हुए इस विवाह समारोह की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सानिया चंडोक और अर्जुन को लगातार फैंस की तरफ से प्यार मिल रहा है।
सारा तेंदुलकर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Sara Tendulkar Post Viral)
इस बीच अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने बेबी ब्रदर के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर करते हुए अपनी भाभी सानिया चंडोक का परिवार में स्वागत किया। सारा ने लिखा कि मेरा छोटा भाई अब सानिया का हो गया है। ब्रह्मांड आप दोनों पर असीम आशीर्वाद और खुशियां बरसाए। आप दोनों को बुरी नज़र से सुरक्षा मिले। यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है।

सचिन ने कही थी दिल की बात
सारा के इस पोस्ट ने भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक खूबसूरत मिसाल पेश की है। शादी से पहले के उत्सव गुजरात के जामनगर में शुरू हुए थे, जहां अंबानी परिवार ने एक भव्य पूजा समारोह की मेजबानी की थी। इसी दौरान सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने बेटे के बड़े होने पर भावुक नज़र आए। सचिन ने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर मिलवाता है, तब अहसास होता है कि वह बड़ा हो गया है। अर्जुन, मुझे तुम पर गर्व है कि तुम्हें सानिया जैसी जीवनसंगिनी मिली।
सारा की खूबसूरती ने खींचा फैंस का ध्यान
शादी में सारा तेंदुलकर अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ मैचिंग लाइट पिंक साड़ी में नजर आईं। हैवी ज्वेलरी और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल में सारा का लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहा था। अपने बड़े दिन पर अर्जुन और सानिया ने लाल रंग के आउटफिट्स चुने। अर्जुन लाल शेरवानी में जंच रहे थे, वहीं सानिया ने लाल रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ एमराल्ड नेकलेस पहनकर सबका ध्यान खींचा।












Click it and Unblock the Notifications