सारा तेंदुलकर को मिला लीडरशिप रोल, सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर जताई ख़ुशी

Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर की नई उपलब्धि पर अपनी खुशी की है। उन्होंने गर्व से घोषणा की और कहा कि सारा ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निदेशक के रूप में कदम रखा है।

सचिन और उनकी पत्नी अंजलि द्वारा 2019 में स्थापित इस फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना है। सारा के फाउंडेशन में शामिल होने पर सचिन काफी उत्साहित दिखे। कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में निदेशक के रूप में शामिल हो गई है।

sachin tendulkar and sara tendulkar

आगे उन्होंने लिखा कि उसके पास यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री है। जैसा कि वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने के इस सफर पर निकली हैं। यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा को कैसे एक पूर्ण साइकल में लाया जा सकता है।

12 अक्टूबर 1997 को जन्मी सारा तेंदुलकर न केवल अपनी शैक्षणिक योग्यता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है, जिससे वे खुद को एक इंटरनेट पर्सनालिटी के रूप में स्थापित कर चुकी हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+