सारा तेंदुलकर ने बयां किया दर्द? ब्रेकअप की खबरों के बीच आया पहला रिएक्शन, क्या है मामला
Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर को लेकर एक खबर सामने आई कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनका रिलेशनशिप समाप्त हो गया है, उनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों को एक साथ स्पॉट किये जाने पर ही अफेयर की खबरें सामने आई थीं और अब ब्रेकअप की रिपोर्ट्स भी आ गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को परिवार वालों से भी मिलवाया था। यह भी बताया जा रहा है कि सिद्धांत ने ही इस ब्रेकअप का निर्णय लिया था। हालांकि पूरी तरह से चीजें साफ़ नहीं हुईं कि आखिर किस वजह से यह हुआ होगा? कुछ रिपोर्ट्स में यह भी आया है कि परिवार ने रिश्ते को मंजूरी नहीं दी।

इस बीच ब्रेकअप की खबर सारा तेंदुलकर की इन्स्टाग्राम स्टोरी से मेल खाती है, वहां कुछ ऐसा पोस्ट हुआ है, जिससे समझा जा सकता है कि ब्रेकअप हुआ है और शायद इसे सिद्धांत ने ही किया है। सारा तेंदुलकर ने इशारों में ही समझाने का प्रयास किया है। इन्स्टाग्राम पर स्टोरी में उनका दर्द समझा जा सकता है।
हिंदी सिनेमा की फिल्म 'मेरा साया' में लता मंगेशकर की आवाज में एक गाना है। जिसके बोल हैं 'तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा।' सारा तेंदुलकर ने भी अपनी स्टोरी में यही गाना लगाया है। सारा ने कार से रोड का दृश्य शूट कर पोस्ट किया, इसमें बारिश भी देखी जा सकती है और लता मंगेशकर का यह गाना लगाया है। इससे समझा जा सकता है कि मामला गड़बड़ है। सारा की तरफ से शायद यह ब्रेकअप नहीं किया गया है।
Sara Tendulkar को घूमना पसंद
हालांकि सारा और सिद्धांत ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था। सारा अक्सर ट्रेवल में व्यस्त रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में आने को लेकर भी कोई योजना नहीं बनाई थी। उनके इन्स्टाग्राम पर मौजूद पोस्ट और स्टोरीज को देखकर लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया को बेहद पसंद करती हैं और मौका मिलते ही वहां पहुँच जाती हैं।
Sara Tendulkar का नाम शुभमन गिल से भी जुड़ा था
इससे पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी सारा तेंदुलकर का नाम जुड़ चुका है। हाल ही में गिल ने एक इंटरव्यू में साफ़ कर दिया था कि वह सिंगल हैं और किसी तरह के रिलेशनशिप में नहीं हैं। फ़िलहाल तो सारा और सिद्धांत ही सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications